भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दीपथून पर नहीं जला दीप: विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने...


होमताजा खबरदेश

दीपथून पर नहीं जला दीप, तो विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने जोड़े हाथ

Last Updated:

Karthigai Deepam: तमिलनाडु की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी स्थित विवादित दीपथून पर पारंपरिक दीप न जलाए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है. शीर्ष अदालत के स्पष्ट निर्देश के बावजूद पत्थर के स्तंभ पर दीप प्रज्वलित नहीं हो सका. इस चूक को लेकर तमिलनाडु सरकार और मदुरै जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है.

दीपथून पर नहीं जला दीप, तो विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने जोड़े हाथZoom

दीपथून पर दीपम नहीं जलाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने खेद जताया.

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु सरकार ने 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से 24 नवंबर को तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित विवादित दीपथून (पत्थर के स्तंभ) पर पारंपरिक दीप प्रज्वलित नहीं किए जाने के लिए माफी मांगी. सरकार ने दावा किया कि मंदिर के न्यासी बोर्ड ने इस कार्य को संपन्न कराने के लिए प्रस्तावित दल को अधिकृत नहीं किया था.

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ के समक्ष मदुरै के जिलाधिकारी निशांत कृष्णा ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल की. राज्य सरकार ने कहा कि जिला प्रशासन ने शीर्ष अदालत के 20 नवंबर के उस आदेश के कार्यान्वयन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली थीं, जिसमें मंदिर प्रशासन द्वारा अधिकृत एक सीमित दल के माध्यम से दीपथून में दीपक प्रज्वलित करने की अनुमति दी गई थी.

हालांकि, राज्य सरकार ने रिपोर्ट में दावा किया कि शीर्ष अदालत के आदेश का पालन नहीं किया जा सका क्योंकि मंदिर के न्यासी बोर्ड ने इस कार्य को संपन्न कराने के लिए प्रस्तावित दल को अधिकृत नहीं किया. इसके बजाय बोर्ड ने पारंपरिक स्थान पर कार्तिगई महादीपम जलाने की प्रचलित परंपरा का पालन करने का निर्णय लिया.

स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है, “मैंने सद्भावना के साथ अदालत के आदेश का पालन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए. मेरी ओर से इस माननीय अदालत के किसी भी निर्देश की जानबूझकर अवहेलना नहीं की गई है. मैं इस माननीय अदालत के आदेशों का अत्यंत सम्मान करता हूं और इसके द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

उन्होंने कहा, “दीपथून पर दीप प्रज्वलित नहीं किए जाने के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. जिला प्रशासन ने देवस्थानम की अनुमति प्राप्त करने और दीपथून में दीप प्रज्वलित करने के लिए हर संभव प्रयास किया. हालांकि, न्यासी बोर्ड ने 24 नवंबर को पारित अपने प्रस्ताव में पारंपरिक स्थान पर प्रज्वलित करने का निर्णय लिया. मैं सभी सहायक दस्तावेजों के साथ एक अतिरिक्त स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल करूंगा.”

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने दीपथून में दीप प्रज्ज्वलन को लेकर देवस्थानम की अनुमति प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया. हाईकोर्ट ने औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन की अनुमति देने संबंधी मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध मुख्य याचिका पर अंतिम सुनवाई अगले वर्ष जनवरी में तय की है. यदि इस मामले में कोई अवमानना ​​याचिका दायर की जाती है, तो पीठ उस पर भी विचार कर सकती है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top