Last Updated:
Dhanbad Crime News: धनबाद के गोविंदपुर में खुदिया नदी पुल के पिलर से लटका मिला एक व्यक्ति का शव. मृतक की पहचान नरेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
धनबाद में पुल के पिलर से लटका शव मिलने के बाद उपस्थित लोगों की भीड़ व मृतक का फाइल फोटो.
Dhanbad Crime News: धनबाद के गोविंदपुर में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई. जब खुदिया नदी पुल के एक पिलर से रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका मिला. सुबह नदी की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया. मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नरेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है. कार्ड पर उनका पता आनंद नगर सरायढेला धनबाद दर्ज है. पुलिस की ओर से अभी तक पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुल के पिलर से रस्सी के सहारे लटका था शव
घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खुदिया नदी पुल की है. बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए नदी की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर पुल के पिलर से रस्सी के सहारे लटक रहे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे शव को नीचे उतारा गया. इसके बाद मृतक की तलाशी ली गई. जिसमें उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ. आधार कार्ड पर नरेश कुमार विश्वकर्मा का नाम और सरायढेला के आनंद नगर का पता दर्ज है. पुलिस कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान की पुष्टि करने में जुटी है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से नीचे उतारा शव
घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बरियो मोड़ पुल पर किसी व्यक्ति का शव लटका हुआ है. सूचना मिलते ही वह घर से दौड़कर मौके पर पहुंचे. वहां देखा कि एक व्यक्ति का शव रस्सी से लटका हुआ था. इसी दौरान थाना प्रभारी वहां पहुंचे. उन्होंने गाड़ी रुकवाई और रस्सी मंगवाई. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को रस्सी के सहारे धीरे-धीरे नीचे उतारा गया. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए नरेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो सरायढेला के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
शौच के लिए गए लोगों ने सबसे पहले देखा शव
घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद गफ्तार अंसारी ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है. सुबह जब आसपास के लोग शौच के लिए नदी की ओर गए, तो उन्होंने पुल पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा. इसके बाद लोगों को इसकी जानकारी दी गई. धीरे-धीरे भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया. तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला. जिस पर नरेश कुमार विश्वकर्मा का नाम दर्ज था. कार्ड में उनका पता सरायढेला का बताया गया है.
आत्महत्या या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. इस बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …