भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रखंड प्रमुख और आरोपी बेटे को जेल भेजा गया



कुडू|कुड़ू पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी प्रकाश उरांव को सोमवार रात्रि में बड़की चांपी के पास छापेमारी कर गिरफ्तार किया। मामले पर थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रकाश उरांव और प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी को मंगलवार को लोहरदगा जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि अक्टूबर महीने में एक नाबालिग ने प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के बेटे प्रकाश उरांव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती भी हो गई थी। नाबालिग ने प्रखंड प्रमुख से इंसाफ की गुहार लगाई थी। प्रखंड प्रमुख ने नाबालिग को भगा दिया। परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top