भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Constitution Day : 90000 शब्द, 250 से ज्यादा निब और एक भी...


ये भी पढ़ें: गैस चैंबर में क्यों रखा है भारत का असली संविधान? देश की आत्मा को बचाने की जद्दोजहद, तरीका साइंटिफिक है

संविधान लिखने के लिए उन्हें कॉन्स्टिट्यूशन हाउस में कमरा नंबर 204 दिया गया था. इस काम में उन्होंने 250 से ज्यादा पेन होल्डरों के निब इस्तेमाल किए. एक-एक अक्षर को हाथ से लिखना था, इसलिए यह काम उम्मीद से कहीं ज्यादा समय लेने वाला था. रायजादा ने अपनी सुलेख कला से संविधान को ऐसा रूप दिया, जो आज भी देखने वालों को आकर्षित करता है.

भारत का मूल संविधान केवल लिखावट के लिए ही खास नहीं है, बल्कि इसके पन्नों पर बनी कलाकृतियां भी इसे अनमोल बनाती हैं. संविधान के पन्नों को सजाने का काम शांतिनिकेतन के कलाकारों ने किया था. इस पूरी प्रक्रिया का मार्गदर्शन महान कलाकार आचार्य नंदलाल बोस ने किया.

संविधान के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और सभ्यता की झलक दिखाई देती है. इसके पन्नों पर बनी कलाकृतियां भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं. यानी यह दस्तावेज सिर्फ कानूनी प्रावधानों का संग्रह नहीं, बल्कि भारतीय कला और इतिहास का भी अनूठा नमूना है.

जब 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, तब इसमें 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं. इसे दुनिया के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में गिना जाता है. मूल संविधान के दोनों हस्तलिखित संस्करण आज भी संसद भवन में सुरक्षित रखे गए हैं.

आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं वाले लोगों को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत एकजुट रखने की थी. इसके लिए ऐसे संविधान की जरूरत थी, जो देश की विविधता को जगह दे और हर नागरिक को अधिकारों की गारंटी भी दे.

भारत के संविधान को तैयार करने की प्रक्रिया आजादी से पहले ही शुरू हो गई थी. संविधान सभा के गठन का आधार 1946 में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन की योजना बनी. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई. इसके सदस्यों का चुनाव प्रांतीय विधानसभाओं के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से किया गया था.

संविधान सभा में देश के अलग-अलग वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया. सभा का उद्देश्य सिर्फ शासन चलाने के नियम बनाना नहीं था, बल्कि स्वतंत्र भारत की राजनीतिक और सामाजिक दिशा तय करना भी था.

संविधान तैयार करने का काम दिसंबर 1946 से नवंबर 1949 तक चला. इस दौरान संविधान सभा के 11 सत्र हुए और कुल 165 दिनों तक बैठकें चलीं. अलग-अलग विषयों पर कई समितियां बनाई गईं, जिन्होंने संविधान के विभिन्न हिस्सों पर काम किया.

संविधान तैयार करने की पूरी प्रक्रिया में प्रारूप समिति की भूमिका सबसे अहम रही. इसका गठन 29 अगस्त 1947 को हुआ था और डॉ. भीमराव अंबेडकर को इसका अध्यक्ष बनाया गया. इस समिति का काम संविधान का मसौदा तैयार करना और अलग-अलग सुझावों और संशोधनों को शामिल करते हुए उसे अंतिम रूप देना था.

डॉ. अंबेडकर ने 4 नवंबर 1948 को संविधान का मसौदा संविधान सभा के सामने रखा. इसके बाद इस पर विस्तार से चर्चा शुरू हुई. मसौदे पर कुल 7653 संशोधन प्रस्तावित किए गए, जिनमें से 2473 पर सभा में चर्चा हुई. हर प्रावधान पर बहस हुई और कई बदलावों के बाद संविधान को अंतिम रूप दिया गया.

संविधान सभा ने शासन व्यवस्था के तीन प्रमुख अंगों कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन बनाने पर खास ध्यान दिया. साथ ही केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा तय किया गया. भारत ने संसदीय लोकतंत्र और संघीय व्यवस्था को अपनाया, ताकि सत्ता का केंद्रीकरण न हो और देश की विविधता भी सुरक्षित रहे.

लंबी चर्चा और कई संशोधनों के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया. इस दिन संविधान सभा के सदस्यों ने इस ऐतिहासिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए. हालांकि, संविधान के कुछ प्रावधान उसी दिन लागू हो गए थे, लेकिन पूरा संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ.

26 जनवरी की तारीख चुनने के पीछे भी ऐतिहासिक वजह थी. 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज दिवस मनाया था. आजाद भारत ने इसी तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में अपनाकर उस ऐतिहासिक संकल्प को सम्मान दिया.

आज जब देश संविधान दिवस मना रहा है, तो यह दिन हमें याद दिलाता है कि संविधान किसी एक व्यक्ति या एक पीढ़ी की देन नहीं है. इसके पीछे हजारों घंटों की बहस, विचार-विमर्श, कला और अथक मेहनत शामिल है. प्रेम बिहारी नारायण रायजादा की कलम से लेकर नंदलाल बोस की कलाकृतियों और डॉ. अंबेडकर की अगुवाई वाली प्रारूप समिति तक, इस दस्तावेज के हर हिस्से में नए भारत के निर्माण की कहानी दर्ज है. (IANS इनपुट के साथ)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top