भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोकभवन ने जेपीएससी अध्यक्ष एलबी खियांग्ते को भेजा पत्र:जेपीएससी की परीक्षाओं में...




झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा हाल में ली गई कुछ परीक्षाओं में मिली त्रुटियों पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चिंता जताई है। उन्होंने जेपीएससी अध्यक्ष एलबी खियांग्ते को पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लोकभवन ने जेपीएससी अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि सहायक वन संरक्षक की मुख्य परीक्षा और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र व आंसर की में गलत उत्तर के मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसी त्रुटियां न सिर्फ अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करती हैं, बल्कि परीक्षा प्रकिया की निष्पक्षता व विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। ऐसे मामले आयोग की साख पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं, जो चिंताजनक है। इसलिए ऐसे मामलोंे की जांच कर जिम्मेदारी तय करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। लोकभवन ने भविष्य में ऐसी ​त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रक्रिया में जरूरी सुधारात्मक एवं सतर्कतापूर्ण उपाय अपनाने की हिदायत भी दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि भविष्य में आयोग पारदर्शिता, शुचिता और उच्च मानकों को बनाए रखते हुए परीक्षाओं का संचालन करेगा, जिससे अभ्यर्थियों का विश्वास सुदृढ़ हो सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जेपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में त्रुटि, उत्तर कुंजी में गड़बड़ी सामने आ रही है। परीक्षा प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष है। वे जेपीएससी से परीक्षा प्रणाली में सुधार की लगातार मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी गड़बड़ी न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top