रातू थाना क्षेत्र के पंडरा स्थित चौधरी मोहल्ला में घर के बाहर खेल रहे 3 साल के सिद्धार्थ कुमार को गुरुवार दोपहर एक अनजान महिला बहला-फुसलाकर ले गई। बच्चे के अचानक गायब होने पर मां रूबी कुमारी ने दोपहर करीब 2.20 बजे तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं
.
वहां किराए के कमरे में रहने वाली एक महिला ने बच्चे को अपने घर में रखा था। पुलिस ने संदिग्ध महिला से पूछताछ की। रातू थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।