Last Updated:
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा कि परिसीमन विधेयक पर उनकी पार्टी का रुख पहले जैसा ही है.
संसद में परिसीमन बिल को रोकने के लिए चेन्नई पहुंचे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की आखिरी वक्त की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं. डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी अपने रुख से पीछे नहीं हटेगी और इस विधेयक पर केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देगी. कांग्रेस के आग्रह को दरकिनार करते हुए स्टालिन ने दो-टूक शब्दों में राज्य के हित को सर्वोपरि बताया.
उन्होंने कहा कि डीएमके के लिए ‘तमिलनाडु पहले’ है और यदि यह विधेयक गिरता है, तो राज्य को मिलने वाला न्यूनतम संवैधानिक संरक्षण भी हाथ से निकल जाएगा. विपक्षी खेमे को आईना दिखाते हुए स्टालिन ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले दलों ने इसका कोई ठोस विकल्प पेश नहीं किया है, ऐसे में तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा के लिए बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता.
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिसीमन विधेयक पर उनकी पार्टी का रुख पहले जैसा ही है. उन्होंने कहा, “अगर प्रस्तावित विधेयक गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाले न्यूनतम सुरक्षा उपाय भी खत्म हो जाएंगे… ऐसे हालात में, इस विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. 2027 में होने वाला परिसीमन दक्षिणी राज्यों को नुकसान पहुंचाएगा… पूरे भारत से आए नेताओं के सामने भी हमारा रुख वही है – जो पहले था, जो आज है और जो हमेशा रहेगा. तमिलनाडु सबसे पहले है.”
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…