भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराने वालों से रहें सावधान, ठगी हो...



.

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतिम दिन शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से सभागार में साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। एसपी नाथू सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में साइबर ठगी के बदलते तरीके, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग में धोखाधड़ी और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इसमें सहिया, नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित विभिन्न क्षेत्रों के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में वीडियो क्लिप के माध्यम से साइबर अपराधियों के ठगी करने के तरीके बताए गए। फर्जी लिंक, एपीके फाइल, ऑनलाइन गेमिंग के जरिए डेटा चोरी और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर पैसे ऐंठने के तरीकों को प्रदर्शित किया गया। एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि साइबर अपराधी पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराते हैं और पैसे की मांग करते हैं। जबकि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी नहीं दें। बिना सत्यापन किसी लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और अनुशासन ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। प्रत्येक व्यक्ति स्वयं जागरूक बने और अपने परिवार व परिचितों के अलावा कम से कम 10 लोगों को भी जागरूक करे। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें या नजदीकी थाना अथवा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। इससे ठगी की राशि फ्रीज कराने में मदद मिल सकती है।

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि घर बैठे कमाई, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और आकर्षक ऑफर का लालच देकर लोगों को ठगा जा रहा है। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान अनजान लिंक और एपीके फाइल से मोबाइल का डेटा चोरी हो सकता है। अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें। पुलिस निरीक्षक आजाद खान ने कहा कि व्हाट्सएप पर आने वाली अनजान पीडीएफ, फाइल और लिंक को बिना जांचे डाउनलोड नहीं करें। बड़े अधिकारियों या प्रतिष्ठित संस्थानों के नाम पर आने वाले संदेशों का भी सत्यापन जरूरी है। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस निरीक्षक संगीता कुमारी आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top