भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अंधेरे में रवींद्र भवन, प्लास्टिक में बंधी रही गुरुदेव की प्रतिमा



राजधानी रांची के लोग नौ वर्षों से रवींद्र भवन के उद्घाटन की राह देख रहे थे, जिसका इंतजार स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन अवसर पर खत्म हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया।

.

उद्घाटन के बाद रवींद्र भवन की तस्वीर ने इसके उपेक्षित होने का अहसास कराया। उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी रवींद्र भवन परिसर में अंधेरा पसरा रहा। हैरानी की बात यह रही कि भवन परिसर में स्थापित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर लिपटा काला प्लास्टिक तक नहीं हटाया गया था।

रवींद्र भवन का शिलान्यास वर्ष 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। निर्माण में देरी, कोविड व तकनीकी अड़चनों के कारण इसकी समय-सीमा लगातार आगे बढ़ती रही। वर्ष 2025 व 2026 में कई बार उद्घाटन की तारीखों की चर्चा के बाद 28 नवंबर को स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन समारोह में इसे उद्घाटन की सूची में शामिल किया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top