भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, लातेहार, रांची… 7 जिलों में...


रांची: झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है. अब झारखंड के कई जिलों में सुबह और देर रात ठंड महसूस होने लगी है. जहां सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 नवंबर को झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है. वहीं, लातेहार में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

29 नवंबर को झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है. आज सुबह के समय धुंध और हल्के से मध्यम कोहरे छाया रहेगा. वहीं, दोपहर में धूप निकलने की संभावना है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने वाला है. इसके अलावा सुबह धुंध और कोहरा छाया रह सकता है. जहां रात में फिर ठंड बढ़ने की ही संभावना है.

झारखंड के इन जिलों में रहेगा कोहरे का ज्यादा असर

रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान में झारखंड के अलग-अलग जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है. हालांकि IMD ने 29 नवंबर के लिए 6 जिलों में अधिक कोहरा पड़ने की संभावना जताई है. इन जिलों में रांची, बोकारो, लातेहार, जमशेदपुर, रामगढ़ और हजारीबाग है. इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

झारखंड में बढ़ने लगी कड़ाके की ठंड ( एआई फोटो )

जानें इन 7 जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के 29 नवंबर के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है. ऐसे में इन 7 जिलों में ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C-11°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25°C-12°C, हजारीबाग  का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23.2°C-12.8°C, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26.4°C-16.2°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-14°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24.8°C-13.7°C, लातेहार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C-8°C

आज झारखंड के किन जिलों में चलेगी शीतलहर

29 नवंबर के लिए IMD द्वारा झारखंड के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसलिए आज शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि इन 5 जिलों में ठंडी रातों का असर महसूस हो सकता है. आज लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची और रामगढ़ में ज्यादा ठंड का असर रहने वाला है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा शुष्क

आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज झारखंड मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, गुमला, पलामू, लोहरदगा में मौसम ज्यादा शुष्क रहने वाला है.

झारखंड के इन 7 जिलों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

झारखंड में न्यूनतम तापमान के आधार पर सबसे ठंडा कई जिले हैं. इन जिलों में लातेहार का तापमान लगभग 8°C, गुमला का तापमान लगभग 7-10°C, लोहरदगा का तापमान लगभग 8°C, रामगढ़ का तापमान लगभग 10-14°C, रांची का तापमान  लगभग 11°C, खूंटी का तापमान  लगभग 10-11°C, पलामू  का तापमान लगभग 10-12°C रहने वाला है. लातेहार में 26 नवंबर को 8.2 डिग्री और 27 नवंबर को 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज होने की रिपोर्ट आई थी. इससे साफ है कि राज्य के पश्चिमी और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर अधिक है.

झारखंड के इन जिलों का AQI है सबसे खराब

वैसे तो झारखंड के कई जिलों का AQI खराब श्रेणी में पहुंच गया है. ऐसे में आज बोकारो का AQI 197, पूर्वी सिंहभूम का AQI 197, धनबाद का AQI 186, कोडरमा का AQI 186,  हजारीबाग का AQI 182, रामगढ़ का AQI 182 पहुंच गया है.

इन जिलों में पड़ने लगी है जबरदस्त ठंड

झारखंड में इस समय लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ और खूंटी जैसे जिलों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. सुबह घर से निकलने वाले लोगों को ठंडी हवा और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. खासकर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ रही है. जहां लातेहार में लगातार कम न्यूनतम तापमान दर्ज होने के कारण यह जिला राज्य के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल है.

जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों तक झारखंड में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 29 और 30 नवंबर को सुबह कोहरा, दिन में धूप रहेगी. 1 दिसंबर: सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने वाला है. जबकि 2 और 3 दिसंबर की सुबह धुंध, बाद में आसमान साफ रहने वाला है. जहां न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और गिरने की संभावना है.

झारखंड में 29 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है. जहां सुबह कोहरे और रात में ठंड का असर बना रहेगा. वहीं, लातेहार, गुमला और लोहरदगा में ठंड का असर ज्यादा महसूस हो सकता है. रांची में न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री, बोकारो में 12 डिग्री और लातेहार में 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top