भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मई में लगाएं ये 5 फसलें, 3 महीने में 2 लाख तक...


होमफोटोकृषि

मई में लगाएं ये 5 फसलें, 3 महीने में 2 लाख तक कमाई, जानें फॉर्मूला

Last Updated:

Cultivate These 5 Crops in May: मई का महीना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान एक ओर जहां भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं दूसरी ओर कुछ ही समय बाद मानसून के आगमन की संभावना रहती है. ऐसे में यदि किसान सही फसल का चयन नहीं करते हैं, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बोकारो के कृषि विभाग ‘आत्मा’ (ATMA) की उप परियोजना निदेशक नीरा जोजो ने किसानों के साथ मई महीने में की जाने वाली खेती को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

उन्होंने बताया कि मई का महीना खेती के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. यदि किसान इस समय उपयुक्त फसलों का चयन करते हैं, तो वे प्रति एकड़ 1 लाख रुपये तक की आमदनी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. खास बात यह है कि ये सभी फसलें लगभग 2.5 से 3 महीने के भीतर तैयार हो जाती हैं.

नीरा जोजो के अनुसार, खीरा की खेती मई महीने में करना बेहद लाभदायक हो सकता है. इसकी फसल लगभग 35 दिनों में तैयार हो जाती है. प्रति एकड़ इसकी लागत करीब 25 से 30 हजार रुपये आती है, जबकि उत्पादन 100 क्विंटल तक हो सकता है. इस तरह किसान इससे लगभग 1 लाख रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं.

रेगुलर बैंगन की खेती भी मई में बुवाई करने पर जुलाई तक तैयार हो जाती है. लगभग दो महीने की अवधि वाली इस फसल का थोक बाजार भाव 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक रहता है. अच्छी देखभाल के साथ किसान प्रति एकड़ करीब 200 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें 1 से 2 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्वीट कॉर्न की खेती भी मई में करना लाभकारी माना जाता है. इसकी लागत लगभग 20 से 25 हजार रुपये प्रति एकड़ आती है. जून-जुलाई तक तैयार होने वाली इस फसल से किसान प्रति एकड़ 80 क्विंटल तक उत्पादन हासिल कर सकते हैं और करीब 2 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

मई में टमाटर की खेती थोड़ी अधिक देखभाल मांगती है, लेकिन इससे बेहतर आमदनी की संभावना रहती है. इसमें 40 से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की लागत आती है और 150 से 200 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. यदि बाजार में अच्छे दाम मिलें, तो किसान 1 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर सकते हैं.

मिर्च की खेती भी किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है. मई में इसकी बुवाई करने पर फसल 45 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है. किसान प्रति एकड़ 90 से 200 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है.

अंत में नीरा जोजो ने किसानों को सलाह दी कि बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता के लिए जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों का उपयोग करें. इससे न केवल लागत कम होगी, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी और किसान अधिक मुनाफा कमा सकेंगे.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top