Last Updated:
Good Cheap Hotels Near Tatanagar Station: नौकरी का एग्जाम देने या दोस्तों के ग्रुप के साथ घूमने-फिरने आते हैं और सस्ते लेकिन अच्छे होटल की तलाश है तो इन ऑप्शंस पर गौर फरमा सकते हैं. टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास के ये होटल बजट में सुविधाएं देते हैं.
सबसे पहले अगर आप स्टेशन के गेट नंबर 2 से बाहर निकलते हैं, तो ठीक सामने आपको होटल भवानी नजर आएगा. यह होटल कम बजट वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी लोकप्रिय है. यहां आपको मात्र ₹200 में नॉन-एसी बेड और ₹300 में एसी बेड मिल जाता है. कम कीमत के बावजूद यहां साफ-सुथरे बाथरूम और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आप आराम से रात गुजार सकते हैं.
अब अगर आप गेट नंबर 1 की ओर निकलते हैं, तो स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आपको Swarnarekha Lodge मिलेगा. यह जमशेदपुर के पुराने और भरोसेमंद लॉज में से एक है. यहां ₹300 में सामान्य कमरा और ₹500 में अटैच बाथरूम वाला कमरा आसानी से मिल जाता है. लंबे समय से यह लॉज यात्रियों के बीच अपनी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है.
इसके अलावा, अगर आप और बेहतर और प्रीमियम स्टे की तलाश में हैं, तो पास में ही Hotel Rajasthan मौजूद है. यहां ₹1000 से ₹1200 के बीच बेहतरीन कमरे उपलब्ध हैं, जहां आपको अच्छी सर्विस और आरामदायक माहौल मिलता है.अगली बार जब भी आप जमशेदपुर आएं – चाहे एग्जाम, मीटिंग या किसी अन्य काम से – तो टाटानगर स्टेशन के पास ही आपको अपने बजट के अनुसार बढ़िया ठहरने की सुविधा आसानी से मिल जाएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
झारखंड में इन दिनों विभिन्न सरकारी और निजी नौकरियों की वैकेंसी निकली हुई हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए Jamshedpur पहुंच रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है – कम बजट में सुरक्षित और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था. अगर आप भी Tatanagar Railway Station पर उतर रहे हैं, तो यहां आपके लिए कई किफायती और अच्छे विकल्प मौजूद हैं.
अगर आप परिवार के साथ आए हैं या थोड़ा बेहतर स्टे चाहते हैं, तो आपके लिए Hotel Nanak और Hotel Paradise अच्छे विकल्प हो सकते हैं. यहां ₹700 से ₹1000 के बीच आपको आरामदायक कमरे मिलते हैं, साथ ही कई जगहों पर मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की सुविधा भी दी जाती है. यह होटल उन लोगों के लिए उपयुक्त हैं जो बजट के साथ थोड़ी अतिरिक्त सुविधा चाहते हैं.
गेट नंबर 2 से थोड़ी ही दूरी, लगभग 50 मीटर पर आपको Hotel Ashirwad मिलेगा. यह होटल उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो थोड़ी ज्यादा सुविधा चाहते हैं. यहां करीब ₹500 में अच्छा कमरा मिल जाता है, जिसमें फ्री वाई-फाई, फिल्टर पानी और एयर कंडीशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. छात्रों और छोटे ग्रुप्स के लिए यह एक संतुलित विकल्प माना जाता है.