Last Updated:
Ranchi Success Story: रांची के आनंद और गोरिक्षा ने नौकरी छोड़कर यूनिक फ्लेवर कुकीज ब्रांड क्रमबाइट शुरू किया.दोनों अमूल बटर से बने प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री से लाखों की कमाई कर रहे हैं. इसके साथ ही 4 लोगों को रोजगार दिए हुए हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की गोरिक्षा और आनंद दोनों ही हस्बैंड वाइफ हैं. दोनों ने ही कड़ी पत्ता, ब्रोकली व बीटरूट जैसे यूनिक कुकीज बनाने का काम करते हैं. पति-पत्नी ने मिलकर अपने ब्रांड ‘क्रमबाइट’ के तहत बाजार में अपने कुकीज को लॉन्च किया है. आनंद बताते हैं कि 15 साल तक ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी बड़ी-बड़ी कंपनियों में की, लेकिन फिर लगा दूसरा के लिए काम करने से अच्छा खुद के लिए करना चाहिए. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
आनंद ने बताया कि उनकी वाइफ कुकीज और चिप्स बनाने का काम करती हैं और वह उनको ब्रांडेड जैसा एकदम डिजाइन करने का काम करते हैं. आज उनके क्लाइंट्स झारखंड से बाहर भी हैं और कमाई भी काफी जबरदस्त हो रही है. गोरिक्षा ने लोकल 18 को बताया वह खुद भी टीचर हैं. ऐसे में हमेशा से बच्चों को उपदेश देती थी कि अपना खुद का बड़ा करो. फिर मैंने सोचा कि दूसरों को उपदेश दे रही हूं और खुद कुछ नहीं कर रही हूं.
खुद से करना था कुछ बड़ा
गोरिक्षा बताती हैं कि ऐसे में उन्होंने सोचा कि जो दूसरों को बता रही हैं अब खुद पर लागू करना है. तभी खुद का बिजनेस शुरू किया. इसमें उनके पति का भी पूरा साथ मिला. उन्होंने देखा कि बाजार में तरह-तरह के कुकीज हैं तो इसमें नया क्या लाया जाए. बीटरूट चिप्स, ब्रोकली चिप्स, कढी पत्ता यह सारे फ्लेवर में चिप्स और कुकीज उतारना शुरू किया. इसके अलावा उनके पास नमकीन, मीठा व मड़वा यह सारे कुकीज भी हैं.
उन्होंने बताया कि हमने यूट्यूब का भी सहारा लिया और सबसे बड़ी ताकत हमारी यह रही कि हम सिर्फ और सिर्फ अमूल बटर का इस्तेमाल करते हैं और कुछ भी नहीं. इसीलिए हमारे गुणवत्ता ऐसी है कि आप दूर से ही अमूल बटर का सुगंध लेते हुए यहां तक पहुंच जाएंगे. आज उनके क्लाइंट यूपी, बिहार, मुंबई, दिल्ली बैंगलोर तक हैं. ऑनलाइन इंस्टाग्राम पेज के जरिए हर दिन ऑर्डर आते हैं.
नौकरी से ज्यादा यहां है कमाई
आनंद बताते हैं कि नौकरी छोड़कर वह आज अपने लिए कुछ कर रहे हैं. उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. और कमाई भी महीने की आराम से लाख रुपए के ऊपर चली जाती है. इतना ही नहीं, आज हमारे साथ 4-5 लोग जुड़े हुए हैं. उनको भी रोजगार मिला हुआ है. वह इसे और बढ़ाने वाले हैं, तो आज अच्छा लगता है कि हम कहां नौकरी करते थे और आज नौकरी देने वाले बन गए हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें