भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीसी ने बिजली व जलापूर्ति की समीक्षा बैठक में दिया शाम को...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले की बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो. मुमताज अंसारी समेत विद्युत व पेयजल विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने निर्बाध आपूर्ति और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कई निर्देश दिए। उपायुक्त को डीवीसी ने फुदनीडीह में अगले दिन तक लोडिंग सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। उपायुक्त ने शाम को होने वाली बिजली कटौती पर रोक, सूचना अनिवार्य रूप से उपभोक्ताओं को देने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि शाम के समय ग्रामीण, नगर परिषद और शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। सुबह जलापूर्ति करने वाले संस्थानों को निर्बाध बिजली मिले, यह सुनिश्चित करने को कहा। यदि किसी क्षेत्र में 3 घंटे से अधिक कटौती हो तो पीआरडी के माध्यम से जनता को समय पर सूचना देने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का मौका मिले। उन्होंने बिजली चोरी पर सख्ती, पेड़ों की छंटाई का भी निर्देश दिया। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए सघन छापेमारी और एफआईआर करने का निर्देश दिया। मामलों की मासिक समीक्षा एसडीओ, सीओ, थाना प्रभारी और विद्युत विभाग मिलकर करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top