Last Updated:
Ranchi Road Trips: रांची से रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं. यहां दूरी के हिसाब से कुछ घंटों में पहुंचा जा सकता है और नजारा इतना सुंदर है कि आपका वापस आने का दिल नहीं करेगा. पतरातू घाटी, पलामू किला, मेकलुकसीगंज, पारसनाथ और नेतरहाट कुछ नाम हैं जहां आप जा सकते हैं. हालांकि कुछ जगहों के लिए आपको वन नाइट स्टे करना पड़ेगा.
रांची. रांची से अगर आप एक दो घंटे का रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन पांच जगहों पर जाना ना बिल्कुल भी ना भूलें. सबसे पहले तो रांची से पतरातू, जोकि 30 किलोमीटर की दूरी पर है. इसके अलावा रांची से पलामू किला 160 किलोमीटर की दूरी पर, मैकलुकसीगंज 66 किलोमीटर. इसके अलावा नेतरहाट और पारसनाथ 160 व 180 किलोमीटर की दूरी पर हैं. इन सभी जगहों को आप विजिट कर सकते हैं.
अक्सर लोग रोड ट्रिप पर यहां पर निकलते हैं, 2 घंटे में ही पहुंच जाते हैं. ऐसे में सबसे पहले बात करें पतरातू घाटी की. यहां पर चारों तरफ पहाड़ और बीच में दिल शेप की घाटी आपका दिल खुश कर देगी. यहां पर लोग फोटो खिंचाने आते हैं और सेल्फी लेना नहीं भूलते. यहां जाने का रास्ता भी काफी खूबसूरत है. एकदम घुमावदार सड़क, दोनों तरफ घने जंगल और ठंडी हवा. यही कारण है रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट रास्ता बन जाता है.
आप एक दिन में घूमकर आ जाएंगे
इन जगहों की खासियत यह है कि आप मात्र एक दिन में घूमकर आ सकते हैं. क्योंकि यह महज एक से 2 घंटे के बीच ही पहुंच जाएंगे. आप शनिवार को निकलते हैं तो आराम से संडे को घूम कर मंडे को सुबह में आ सकते हैं. अगर पलामू किला की बात करें तो यह ऐतिहासिक किला है जहां महाराज मेदिनी राय रहा करते थे. यहां पर रानी तालाब, किला की खूबसूरत और पुरानी दीवारें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती है.
मेकलुकसीगंज को कहा जाता है अंग्रेजों का गांव
इसके अलावा आप 66 किलोमीटर की दूरी स्थित मेकलुकसीगंज आ सकते हैं. यहां की खास बात यह है कि इसे अंग्रेजों का गांव कहा जाता है. यहां पर आपको घने जंगलों के बीच में कच्चे घर आज भी देखने को मिलेंगे. आपको लगेगा आप प्राचीन काल में आ गए हैं. यहां पर बगल में नदी भी बहती है और लोग इसे मिनी ऋषिकेश भी कहते हैं. यहां पर अंग्रेजों द्वारा बनाया गया स्कूल और घर व डांस बार यह सब देखने को मिलेगा.
आप बादलों को हाथ से छू लेंगे
इसके अलावा आप पारसनाथ आ सकते हैं. यहां की खासियत यह है कि यह जैन धर्म के गुरु का धार्मिक स्थल है. यहां पर जब आप ऊपर चलेंगे, तो बादल नीचे होगा और आप ऊपर होंगे. आप बादलों को हाथ से छू लेंगे. यह नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इसके अलावा आप नेतरहाट आ सकते हैं.
इसे झारखंड की रानी का दर्जा दिया गया है. यहां सुबह में इस गर्मी में भी कुहासा देखने को मिलेगा. यहां पर चार से पांच वॉटरफॉल हैं. मधुमक्खी पालन व अनानास की खेती जैसी कई सारी चीज आप देख सकते हैं. पूरे झारखंड में सबसे सुंदर सनसेट यही से दिखता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें