बोकारो | भाजपा का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद बोकारो में जश्न का माहौल देखा गया। सेक्टर-4 सिटी सेंटर में भाजपा समर्थकों ने एकत्र होकर जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की और पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही मिठाई बांटकर आम लोगों के बीच भी खुशियां साझा की गईं।
Source link