भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घरगुली में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग, सिविल सर्जन को सौंपा...




पत्र सौंपते जिप सदस्य। भास्कर न्यूज| बगोदर बगोदर प्रखंड की सुदूरवर्ती धर्गुल्ली पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। इसे लेकर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने जिले के सिविज सर्जन गिरिडीह को पत्र सौंपकर यहां उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। सिविल सर्जन को बताया कि धरगुल्ली पंचायत प्रखंड मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर, जिले के अंतिम छोर पर जंगल किनारे स्थित है। यहां सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए हजारीबाग जिले के गोरहर, बरकट्ठा या फिर बगोदर तक जाना पड़ता है। ऐसे में समय और पैसे दोनों की भारी मार झेलनी पड़ती है। क्षेत्र में आदिवासी और बिरहोर समुदाय के परिवारों की भी अच्छी-खासी आबादी है, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिप सदस्य ने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी जिला परिषद की बैठक में उठाया गया था। उस दौरान कुदर और अटका पश्चिमी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिल गई, लेकिन धर्गुल्ली पंचायत को अब तक नजरअंदाज किया गया है। कहा कि जनहित को देखते हुए धर्गुल्ली पंचायत में जल्द से जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना जरूरी है। इससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। जिप सदस्य ने इस संबंध में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री, गिरिडीह उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top