भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

33,000 volt electric wire not removed from college building, disrupting studies



रांची| राज्य के विश्वविद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर अबुआ अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से मिला और हस्तक्षेप की मांग की। नेतृत्व कर रहे अभिषेक शुक्ला ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत अनगड़ा ड

.

लेकिन भवन के ऊपर से 33,000 वोल्ट विद्युत तार नहीं हटने से संचालन ठप है, जबकि इसके लिए राशि भी दी जा चुकी है। कॉलेज शुरू होने से 25 किमी क्षेत्र के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। एक व्यक्ति, एक पद नियम को अभी तक लागू नहीं किया गया है। आरयू प्रशासन ने सिर्फ दो बार अधिकारी बनने के इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगा है, लेकिन स्थिति यथावत है। इसके अलावा सत्र नियमित करने, लंबित छात्रवृत्ति भुगतान और लंबित पीएचडी प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने की मांग की गई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं होने से 2400 अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

आउटसोर्सिंग परीक्षा एजेंसी को हटाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। राज्यपाल ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक शुक्ला, अभिषेक झा, विपिन कुमार यादव, विशाल कुमार यादव व अनमोल पांडेय शामिल थे। राज्यपाल से मिलकर अबुआ अधिकार मंच ने बताई समस्याएं



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top