भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जगन्नाथपुर मंदिर कांड के खुलासे से हिली रांची पुलिस, सभी धार्मिक स्थलों...


Last Updated:

Ranchi news: जगन्नाथपुर मंदिर में चोरी और हत्या की वारदात का खुलासा भले हो गया हो, लेकिन इस घटना ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को साफ उजागर कर दिया है. अब रांची पुलिस सभी मंदिर प्रबंधन समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए नया ब्लू प्रिंट तैयार करेगी. वहीं जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन भी किया गया है.

जगन्नाथपुर मंदिर कांड से हिली रांची पुलिस, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर मंथन  Zoom

रांची जगन्नाथपुर मंदिर में हत्या और चोरी का खुलासा

रांची. झारखंड की राजदानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या और चोरी की वारदात का खुलासा होने के बाद रांची एसएसपी, सिटी एसपी और हटिया डीएसपी मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. इस दौरान एसएसपी ने कहा कि मंदिर में हुई वारदात का खुलासा भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से हो गया. लेकिन इस घटना के बाद कई सवाल उठे हैं, जिसको लेकर पुलिस विशेष मंथन कर रही है. मंदिर के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त नहीं थे. बड़े और ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा मात्र एक गार्ड के भरोसे थी. वहीं मंदिर में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के कारण भी चोर को मंदिर परिसर में दाखिल होने का आसान मौका मिला. एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि जिले के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस, समाज और मंदिर प्रबंधन को भी साथ आना होगा, जिसे लेकर जल्द प्रयास किए जाएंगे.

तीन आरोपी गिरफ्तार, शॉपिंग और पार्टी में उड़ाए पैसे

जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दान पेटी से पैसे की चोरी के आरोप में देव कुमार उर्फ रचित, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता को गिरफ्तार किया गया. देव कुमार उर्फ रचित ने ही गार्ड की हत्या और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद चोरी के पैसे से जमकर शॉपिंग की, नए कपड़े, जूते खरीदे और पार्टी भी की. पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 लाख 09 हजार 77 रुपए बरामद किए हैं. आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि गार्ड, रचित को पहचान लेता, इस कारण पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई.

मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन, बढ़ाई गई सुरक्षा

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शहदेव ने कहा कि मंदिर में हुई घटना के बाद अब मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रात के वक्त मंदिर की सुरक्षा के लिए दो गार्ड (गनर) तैनात किए गए हैं. साथ ही जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन किया गया है. एन.एन. पांडे को मंदिर का अध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष ने बताया कि शुरू से मंदिर की सुरक्षा में दो गार्ड रखे गए थे, लेकिन रांची उपायुक्त के द्वारा वेतन पास करने में विलंब के कारण मंदिर समिति ने एक ही गार्ड को रखा था.

रांची एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी और हटिया डीएसपी मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की.

नशे के कारोबार को बताया बड़ी वजह

घटना को लेकर इलाके के वार्ड पार्षद परमेश्वर सिंह ने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर के आस-पास नशे का कारोबार होता है. युवा नशे की लत में फंसकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जिसकी वजह से यह घटना हुई. वहीं इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता मिंटू पासवान भी गार्ड की कमी और नशे को बड़ी वजह मानते हैं. उन्होंने बताया कि मृतक गार्ड बिरसा मुंडा एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थे.

ब्लू प्रिंट धरातल पर उतरेगा या नहीं, सवाल बरकरार

फिलहाल घटना का उद्भेदन हो गया है, लेकिन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का मुद्दा लंबे समय से उठ रहा है. कई बार ब्लू प्रिंट भी तैयार हुए हैं. अब देखना होगा कि इस बार तैयार होने वाला ब्लू प्रिंट धरातल पर उतर पाएगा या नहीं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top