![]()
भास्कर न्यूज | चाईबासा माहेश्वरी महिला संगठन, चाईबासा शाखा की ओर से आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर को स्थानीय राजस्थान भवन, टुंगरी, चाईबासा में आयोजित दो दिवसीय दीप मेला का समापन हुआ। मेले में भगवान के वस्त्र, पूजा सामग्री, ड्रेस, कुर्ती, चादर, रियल ज्वेलरी, इमिटेशन ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, बंदनवार सहित कई तरह के आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही गेम, चटपटे व स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी मेले का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर 24 अक्टूबर को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें ग्रुप ए में प्रथम पुरस्कार त्याशा मोहता, द्वितीय पुरस्कार कृषिव मुंधड़ा, तृतीय पुरस्कार संचीत बिनानी। ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार पाव्या अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार संचित बिनानी, तृतीय पुरस्कार युक्ति मोहता।
Source link