भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उत्पाद सिपाही पेपर लीक ठगी कांड के तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार




उत्पाद सिपाही पेपर लीक ठगी कांड में शामिल तीन आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बिहार के अलग-अलग स्थानों से की गई है। हालांकि, रांची पुलिस ने अभी तक इन गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। रांची पुलिस पिछले कई दिनों से बिहार में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस मालसलामी के अभिषेक छोटू, जहानाबाद के सोनू और मनीष, गयाजी के गौरव, पटना सिटी के अभिषेक सिन्हा, दानापुर के फिरोज व नवादा के कृष्णा को ढूंढ़ रही है। इससे पहले 12 अप्रैल को रांची पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 159 अभ्यर्थी शामिल थे। पुलिस ने उन्हें रांची के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन से पकड़ा था, जहां उन्हें फर्जी प्रश्नपत्र रटवाया जा रहा था। इसके बाद 13 अप्रैल को पुलिस ने बिहार से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top