भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुबह के नाश्ते में खाये हेल्दी पनीर पराठा, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा,...


होमफोटोलाइफ़फूड

नाश्ते में खाये हेल्दी पनीर पराठा, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा, जानिए आसान रेसिपी

Last Updated:

हर कोई रोजाना हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करना चाहता है, लेकिन भागदौड़ वाले समय में ऐसा नहीं कर पाता है, लेकिन अगर आप सुबह के नाश्ते में पनीर पराठा खायेंगे, तो आपका पूरा दिन एनर्जेटिक बना रहेगा.

पनीर का उपयोग सिर्फ सब्जियों में ही नहीं, बल्कि कई फूड डिशेस में किया जाता है. पनीर से बनने वाला पराठा भी स्वाद से भरपूर होता है. आज हम आपको पनीर पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कभी भी बना सकते हैं.

पराठा एक ऐसी फूड डिश है, जिसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है. पराठे कई तरीकों से तैयार किए जा सकते हैं. दरअसल, पनीर का उपयोग सब्जी बनाने और कई फूड डिशेस का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. वहीं, दूसरी ओर पनीर से बनने वाला पराठा भी काफी लजीज होता है और इसका स्वाद सभी को पसंद आता है.

अब इस गोले को हल्का सा दबाकर पराठे को गोलाकार बेल लें. इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेकें. थोड़ी देर बाद पराठा पलट दें और उस पर तेल लगाएं. पराठा तब तक सेकें, जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए. इसके बाद प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारी लोई से पराठे तैयार कर लें. आपके स्वादिष्ट पनीर पराठे तैयार हैं, इन्हें चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आप चाहें तो पनीर पराठा बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं. ये आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी है. पंजाबी खान-पान में पनीर पराठा अलग ही स्थान रखता है. आप भी अगर पराठा खाने के शौकीन हैं, तो पनीर पराठा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. पनीर पराठा प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल या परात में गेहूं का आटा छान लें. इसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथे. ध्यान रहे कि पानी इतना डालना है, जिससे नरम आटा गूंथा जा सके. इसके बाद आटे की सतह पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 20-25 मिनट के लिए कपड़े से ढाककर रख दें.

अब एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया पनीर डालकर इसको अच्छी तरह से मैश करें. इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद मसाले में पुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें. इस तरह पराठे का मसाला तैयार हो गया है.

अब आटे को लेकर एक बार और गूंथ लें. इसके बाद उसकी लोइयां बना लें. इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तक तवा गर्म हो रहा है. एक लोई लेकर उसे बेलें. पूरी के आकार की होने के बाद उसमें पनीर की तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बीच में लाकर स्टफिंग बंद कर दें. इसके बाद इसे गोले का आकार दें.

स्वादिष्ट पनीर पराठा बनाने के लिए 3 कप आटा और 2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर लें. स्वाद बढ़ाने के लिए 1 टी स्पून कद्दूकस अदरक, 2–3 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2–1/2 टी स्पून जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1/4 टी स्पून गरम मसाला मिलाएं. ताजगी के लिए 2 टेबलस्पून हरा धनिया और इच्छानुसार 1 टेबलस्पून पुदीना डालें. हल्की खटास हेतु 1/2 टी स्पून अमचूर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. पराठे सेंकने के लिए 2–3 टेबलस्पून बटर या तेल का उपयोग करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top