भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद और जसीडीह से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, दिल्ली जाना...


Last Updated:

छुट्टियों के पीक सीजन में धनबाद और जसीडीह से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द होने से दिल्ली और गोवा जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लाइन ब्लॉक के कारण धनबाद-दिल्ली स्पेशल और जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस मई-जून में विभिन्न तिथियों पर रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट रहेंगी. जिससे यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.

ख़बरें फटाफट

धनबाद व जसीडीह से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द,दिल्ली जाना हुआ मुश्किलZoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

धनबाद: भीषण गर्मी और छुट्टियों के सीजन में रेलवे की ओर से यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है. एक तरफ जहां ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है और वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है. वहीं दूसरी ओर रेलवे ने धनबाद और जसीडीह से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इस फैसले से विशेषकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं.

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, धनबाद से दिल्ली और शकूर बस्ती के बीच चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को मई के महीने में अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है.

  • 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल 22 मई को रद्द रहेगी
  • 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल 23 मई को रद्द रहेगी
  • 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 23 मई को रद्द रहेगी
  • 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल 24 मई को रद्द रहेगी

गोवा रूट भी हुआ प्रभावित
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, धनबाद होकर चलने वाली गोवा की इकलौती साप्ताहिक एक्सप्रेस भी अगले दो महीनों तक प्रभावित रहने वाली है. वास्को द गामा से जसीडीह के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन मई और जून की विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगी. वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 12 जून और जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 15 जून को पूरी तरह रद्द रहेगी.

धारवाड़ तक ही चलेगी जसीडीह एक्सप्रेस
घाट सेक्शन पर चल रहे तकनीकी कार्यों और लाइन ब्लॉक के कारण, वास्को द गामा से जसीडीह के बीच चलने वाली ट्रेन 15, 22 और 29 मई तथा 5 जून को वास्को के स्थान पर कर्नाटक के धारवाड़ से ही परिचालित होगी. इसी तरह जसीडीह से वास्को जाने वाली ट्रेन भी इन तारीखों पर धारवाड़ तक ही जाएगी.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top