भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बचपन से ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर सचेत रहें




भास्कर न्यूज | लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय लोहरदगा से प्रोजेक्ट पहल (प्रोटेक्शन,एजुकेशन एण्ड हेल्थ एक्शन फॉर लोहरदगा) की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के देखभाल की आवश्यकता है। अगर बचपन से ही इसका ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। शारीरिक और भावनात्मक रूप से व्यक्ति का मजबूत होना जरूरी है। स्वास्थ्य व कल्याण विभाग का इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कहा कि कल्याण विभाग के सभी 11 विद्यालयों में इस प्रोजेक्ट को प्रारंभ किया जा रहा है। इसके सफल रहने पर अन्य विद्यालयों में भी इसे लागू कराया जाएगा। यदि इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव की आवश्यकता होगी तो उसमें बदलाव किया जाएगा। यह देश के अन्य हिस्सों में अनुकरणीय साबित होगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुधार के लिए बेहतर प्रयास करने में इसमें मदद मिलेगी। वहीं उपायुक्त द्वारा बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, मनो सामाजिक स्वास्थ्य, सेल्फ रिपोर्ट, हेल्थ स्कोर कार्ड सहित अन्य बिंदुओं के अनुश्रवण के लिए निर्मित स्वास्थ्य पंजी लॉन्च किया गया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जांच व भावनात्मक स्वास्थ्य जांच शिविर का भी निरीक्षण किया। जिसमें बच्चों की उंचाई, भाषा विकास, बुखार, डेंगू/ मलेरिया/ टाइफाइ ड, पेट दर्द, अपच, चर्म विकार, पेट में कृमि आदि की जांच, पढ़ाई में कठिनाई, भावनात्मक परेशानियों में अरूचि, उदासीनता, आक्रोश, आवेगता, चिड़चिड़ापन आदि की जांच की गई। वहीं उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पुराने आवासीय भवन को जर्जर घोषित कर विलोपित कराने, रसोई के निरीक्षण में आवश्यक साफ-सफाई कराने व मेनू के अनुसार छात्राओं को भोजन परोसे जाने का निर्देश प्रधानाध्यापिका को दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर के छात्रावास का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने छात्रावास में छात्राओं के लिए आवश्यक जरूरत की सामग्रियां भी उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। मौके पर आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डा राजू कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी पीपीआईए फेलो, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रभावती देवी, वार्डन जिसवंती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top