भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान! रांची, गुमला… झारखंड के 8 जिलों में...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. खासकर रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, कुछ इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. वहीं, आज पलामू में सबसे अधिक तापमान 38-39°C के आसपास दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान गुमला का 16-20°C दर्ज किया गया. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 35/22 110
पलामू 40/26 125
जमशेदपुर 38/26 120
हजारीबाग 36/23 120

झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

झारखंड के रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में दोपहर बाद बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा संथाल परगना के देवघर, दुमका और जामताड़ा में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. ऐसे में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

झारखंड मौसम का अपडेट जानें

झारखंड में यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

वहीं, पलामू, गढ़वा और डालटनगंज इलाके राज्य के सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल रह सकते हैं. इन जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम साफ रहने की वजह से यहां उमस भरी गर्मी ज्यादा महसूस होगी. बता दें कि पिछले दिनों डालटनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया था.

यहां रहेगा सबसे ठंडा मौसम

इसके अलावा रांची और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने वाला है. यहां न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. कांकें और गुमला जैसे इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी. हाल के दिनों में कांकें का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

कल इन जिलों में हुई थी बारिश

राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, गुमला और खूंटी में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जहां कुछ इलाकों में तेज हवा और बिजली चमकने की भी सूचना मिली थी. रविवार को झारखंड में सबसे अधिक गर्मी डालटनगंज और पलामू क्षेत्र में महसूस की गई. यहां अधिकतम तापमान करीब 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में लोगों को काफी परेशानी हुई. वहीं, गढ़वा और आसपास के इलाकों में भी तेज गर्मी दर्ज की गई.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top