भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CM Himanta Oath Ceremony Live: हिमंत बिस्व सरमा आज फिर संभालेंगे असम...


होमताजा खबरदेश

LIVE: CM हिमंत दूसरी बार संभालेंगे असम की कमान, ये चार मंत्री भी साथ लेंगे सपथ

Last Updated:

Himanta Biswa Sarma Shapath Grahan Live Updates: असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है. गुवाहाटी में आजभव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां हिमंत बिस्व सरमा…और पढ़ें

LIVE: CM हिमंत दूसरी बार संभालेंगे असम की कमान, ये चार मंत्री भी साथ लेंगे सपथZoom

हिमंत बिस्व सरमा आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

असम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है. आज गुवाहाटी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है, जहां हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के सुबह करीब 10:30 बजे गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है. पीएम मोदी के अलावा इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के 22 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

शपथ ग्रहण से पहले हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि उनके साथ रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चंदन ब्रह्मा (चरण बोरो) और अजंता नियोग मंत्री पद की शपथ लेंगे.

CM Himanta Oath Ceremony Live Updates: असम चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए को मिली प्रचंड जीत

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत दर्ज की थी. 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 102 सीटें हासिल कीं, जबकि अकेले बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत से कहीं ज्यादा समर्थन हासिल किया. इसी जीत के बाद हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top