भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जापान-जर्मनी में नौकरी के लिए यूपी के युवाओं से मांगे गए आवेदन,...


मुरादाबाद में सेवायोजन विभाग की तरफ से विदेश में नौकरी की वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है. इन नौकरियों में 2 लाख रुपये से अधिक तक की सैलरी दी जाएगी. युवाओं को अलग-अलग देशों में नौकरी करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही विदेश की भाषा मुफ्त में सीखने का अवसर भी मिलेगा. जो भी आवेदन करना चाहता है, वह सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है और वहीं से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है.

विदेशों में मिलेगा रोजगार

सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवायोजन विभाग जिले के युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है. सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जापान, जर्मनी, इजराइल और सऊदी अरब जैसे देशों में प्रशिक्षित एवं कुशल श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विदेश मंत्रालय और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से चयन प्रक्रिया को गति दी गई है.

ऐसे करें आवेदन

उन्होंने बताया कि रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर सऊदी अरब के लिए विभिन्न पदों जैसे फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, वेल्डर TIG एवं ARC CS, पाइप फैब्रिकेटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेटर फोरमैन और मैकेनिकल फिटर के 81 पदों पर भारतीयों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं.

इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 24 से 48 वर्ष के बीच है और जिन्होंने हाईस्कूल, आईटीआई (मैकेनिक मशीन टूल्स, वेल्डर, फिटर) या डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की योग्यता प्राप्त की है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास 5 से 15 वर्ष का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है.

पोर्टल पर करें पंजीकरण

इसके साथ ही जापान, जर्मनी और इजराइल के लिए नर्सिंग (केयरगिवर, पेशेंट केयर, केयरटेकर) जैसी रिक्तियां भी अपलोड कर दी गई हैं. 20 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी, जिनके पास 0 से 3 वर्ष तक का कार्य अनुभव है और जिन्होंने GNM, ANM या नर्सिंग की योग्यता प्राप्त की है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सभी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के बाद इन भर्तियों में आवेदन कर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं. सऊदी अरब के लिए निर्धारित वेतन लगभग 29,773 रुपये से 99,188 रुपये प्रतिमाह, इजराइल के लिए लगभग 1,31,818 रुपये प्रतिमाह, जापान के लिए लगभग 1,16,976 रुपये प्रतिमाह और जर्मनी के लिए लगभग 2,29,925 रुपये प्रतिमाह तक है.

रोजगार संगम पोर्टल पर जर्मन भाषा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मुरादाबाद के मोबाइल नंबर 8005383887 पर या किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top