Last Updated:
प्रधानमंत्री मोदी ने तेल बचाने और वर्क-फ्रॉम-होम की जो अपील की है, उसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. लेखक अरिंदम पॉल ने कहा-माहौल ‘मार्च 2020’ जैसा लग रहा है. क्या सरकार को किसी बड़े आर्थिक तूफान की पहले से भनक है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल बचाने की अपील की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से तेल बचाने, फिजूलखर्ची रोकने और वर्क फ्रॉम होम करने की अपील क्या की, सोशल मीडिया पर डर और डिबेट का रायता फैल गया. लोग पूछ रहे हैं कि क्या फिर से कोई बड़ा संकट आने वाला है? पश्चिम एशिया में मचे बवाल के बीच पीएम की इन बातों को लोग खतरे की घंटी मान रहे हैं. इसी बीच लेखक अरिंदम पॉल का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि पीएम मोदी की बात सीरियसली लें… माहौल बिल्कुल वैसा ही है जैसा मार्च 2020 में था.
अरिंदम पॉल ने लिखा, मुझे लग रहा है कि हम बड़ी मुसीबत में हैं और अगले कुछ महीने काफी दर्दनाक होने वाले हैं. साफ है कि सरकार को कुछ ऐसा पता है जो हमें नहीं पता. बिल्कुल वैसा ही अहसास हो रहा है जैसा मार्च 2020 में हुआ था. मतलब भाई, सीधे-सीधे खतरे का सिग्नल!
‘तेल कम जलाओ और घर से काम करो’ वाली सलाह
दरअसल, मोदी जी ने कहा है कि दुनिया में हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए तेल कम फूंको, बेवजह की यात्राओं से बचो और जहां तक हो सके दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम पर ले जाओ. स्कूलों को भी ऑनलाइन मोड पर विचार करने की सलाह दी गई है. पीएम की इस अपील को लोग सीधे लॉकडाउन वाले दिनों से जोड़कर देख रहे हैं, जब सन्नाटा पसरा हुआ था और सब कुछ ऑनलाइन चल रहा था.
क्या सरकार को कुछ एक्स्ट्रा पता है?
अरिंदम की पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लिख रहे हैं-दाल में कुछ काला है. सरकार के पास इंटेलिजेंस इनपुट होते हैं. लेखक ने इशारा किया कि शायद सरकार को पता है कि आगे चलकर तेल की सप्लाई पूरी तरह ठप हो सकती है या कीमतें आसमान फाड़ सकती हैं. इसीलिए जनता को पहले से ही मेंटल ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि बाद में जब झटका लगे, तो कोई ये न कहे कि बताया नहीं था.
पब्लिक बोली- ‘मजाक में मत उड़ाओ भाई’
अरिंदम पॉल की पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लगी है. कोई कह रहा है कि पीएम की बात को सीरियसली लो और अभी से पैसा बचाना शुरू कर दो, तो कोई मिडिल ईस्ट की पॉलिटिक्स समझा रहा है. एक शख्स ने लिखा कि भारत यूएई से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है और अगर होर्मुज हमेशा के लिए बंद हुआ तो लेने के देने पड़ जाएंगे.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें