भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची ट्रेड मेले में 3-इन-1 का पलंग, सोफा, बेड और स्टोरेज एक...


Last Updated:

Ranchi Trade Mela Harmu Ground: झारखंड की राजधानी रांची के मेले में खासतौर पर एक पलंग आई हुई है, जो लोगों को खूब भा रही है. इसका आप सोफा बना सकते हैं. इसको बेड भी बना सकते हैं या फिर स्टोरेज की तरह इसको इस्तेमाल कर सकते हैं और अच्छा खासा सामान रख सकते हैं. यानी की एक ही चीज से 3 तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. खासतौर पर बैचलर के बीच यह काफी हिट हो रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

रांची के मेले में कोलकाता से लेकर आए सुदेश बताते हैं कि वह पश्चिम बंगाल से आये हैं और इसका 15 से 20 डिलीवरी यहां पर कर भी चुके हैं, जो अकेले रहते हैं घर में या फिर जो बैचलर हैं, जिनके घर छोटे हैं. ऐसे लोगों के बीच यह काफी डिमांड में है. इसकी कीमत 39000 रुपए है और यह टीक की लकड़ी से बनी हुई है. मतलब 20 साल की वह इसकी गारंटी देते हैं. यह आराम से बिना टूटे सालों साल तक चलने वाली है.

यह मजबूत लकड़ी की बनी हुई है और बढ़िया पालिश की गई है. अगर आप आर्डर करते हैं तो हम एक बार फिर से इसे पॉलिश करेंगे. इसके बाद आपके घर पहुंचा देंगे. इसके बाद सेट करेंगे. इसमें स्टोरेज के लिए दो बड़े-बड़े बॉक्स दिए गए हैं. आराम से इसके अंदर सामान रखकर लॉक कर सकते हैं. इसके अलावा रात में सोना है, तो इसे पलंग बना लीजिए.

सिर्फ सिंगल ही नहीं, यह डबल बेड का पलंग बनेगा, जिसमें आराम से दो से तीन लोग सो सकते हैं. वहीं, अगर कोई गेस्ट है तो इसको सोफा सेट बना लीजिए. अगर आप अकेले सोना पसंद करते हैं तो आप सिंगल सोफे सेट जैसे तरीके में भी आराम से सो सकते हैं. यानी सिंगल या डबल दोनों कर सकते हैं जो आपको पसंद हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें कि इस पलंग को देखने वालों की भीड़ लग रही है. भले ही लोगों को खरीदना हो या नहीं, लेकिन, एक बार रुक कर इस पलंग को जरूर देख रहे हैं कि आखिर क्या खास बात है. सुदेश बताते हैं कि अभी और बुकिंग आ रही है. यहां से जा रही नेहा बताती हैं कि वह अकेले रहती हैं. ऐसे में यह मेरे लिए परफेक्ट है.

उन्होंने इसकी एक एडवांस बुकिंग कराई है. यह अधिक स्पेस घर में नहीं लेती और एक ही चीज से दो से तीन काम हो जाता है. अगर आप यह देखना चाहते हैं तो आ जाइए रांची के ट्रेड फेयर मेला में जो कि हरमु मैदान में 10 मई तक लगा हुआ है. इसका समय दोपहर के 3 से लेकर रात के 10:00 बजे तक रहता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top