Last Updated:
शैलेंद्र नामक ग्राहक ने बताया कि वह करीब दो घंटे से लाइन में हैं और आज टंकी फुल करवाकर ही जाएंगे, क्योंकि रोजाना इतनी परेशानी झेलना अब मुश्किल हो गया है. लक्ष्मी नामक महिला ने कहा कि बच्चों को ट्यूशन लाने-ले जाने और घर के छोटे-बड़े कामों के लिए वाहन जरूरी है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर लोग इतनी घबराहट क्यों फैला रहे हैं.
आकाश कुमार/जमशेदपुर: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील किया कि तेल और ईंधन का इस्तेमाल कम करें. उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की बात कही है. हालांकि, प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद देश के अन्य राज्यों और शहरों की तरह ही झारखंड के जमशेदपुर में भी लोगों के बीच डर और अफवाह का माहौल बन गया है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें और रील वायरल होने के बाद लोग यह मान रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत होने वाली है. इससे ऐसी स्थिति हो गई है कि शहर के करीब 70 से 80 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर सुबह से रात तक लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. कई जगह लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है. लोकल 18 की टीम जब ग्राउंड पर पहुंची और लोगों से बातचीत की तब सामने आया कि अफवाहों ने आम लोगों के मन में असुरक्षा और घबराहट पैदा कर दिया है.
कदमा रंगकारी मंदिर स्थित पेट्रोल पंप पर लाइन में खड़े अजीत सिंह ने बताया कि वह करीब एक घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रोजाना बच्चों को स्कूल और ट्यूशन छोड़ने के साथ-साथ अपने बिजनेस के लिए 50 से 60 किलोमीटर तक गाड़ी चलानी पड़ती है. ऐसे में वाहन में तेल होना बेहद जरूरी है. उनका कहना था कि अगर रोजाना इसी तरह घंटों लाइन में लगना पड़े, तो सारे काम प्रभावित हो जाएंगे.
दीपक नामक युवक ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से लाइन में खड़े हैं. उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई लोग तो गाड़ियों की टंकी फुल करवाकर वाहन घर में खड़ा कर दे रहे हैं.
शैलेंद्र नामक ग्राहक ने बताया कि वह करीब दो घंटे से लाइन में हैं और आज टंकी फुल करवाकर ही जाएंगे, क्योंकि रोजाना इतनी परेशानी झेलना अब मुश्किल हो गया है. लक्ष्मी नामक महिला ने कहा कि बच्चों को ट्यूशन लाने-ले जाने और घर के छोटे-बड़े कामों के लिए वाहन जरूरी है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर लोग इतनी घबराहट क्यों फैला रहे हैं.
कार से आए धनंजय जी ने बताया कि उनकी गाड़ी में पहले से तेल है, लेकिन अगर ऐसा माहौल लगातार बना रहा तो भविष्य में दिक्कत हो सकती है. वहीं बरमानी घोष ने भी कहा कि गाड़ी में पर्याप्त तेल होने के बावजूद वह थोड़ा और भरवा लेना चाहती हैं, क्योंकि लोगों के मन में “क्या पता कब क्या हो जाए” जैसी चिंता बनी हुई है.
इस पूरे मामले पर पेट्रोल पंप मैनेजर रविंद्र जी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लगातार सप्लाई हो रही है. उन्होंने बताया कि जो लोग पहले 100 या 200 रुपये का तेल भरवाते थे, वे अब टंकी फुल करवा रहे हैं, जिसके कारण कुछ समय के लिए दबाव बढ़ गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जितनी जरूरत हो उतना ही ईंधन लें और अफवाहों पर ध्यान न दें. उनका कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें