बोकारो | हरला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले के आरोपी सेक्टर-8डी निवासी अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में सेक्टर-8 क्षेत्र निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि आरोपी से उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 13 मई को आरोपी उसे तेलमच्चो ब्रिज के पास एक होटल में ले गया व शारीरिक संबंध बनाया।
Source link