भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लू और भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पतालों...




रांची| झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी एवं लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की समस्त जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियां केवल सामान्य गर्मी नहीं, बल्कि एक संभावित स्वास्थ्य आपदा का रूप ले सकती हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा आपकी एक छोटी सावधानी आपके और आपके अपनों का जीवन बचा सकती है। यह केवल सरकारी अपील नहीं, बल्कि मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी सिविल सर्जनों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सन बर्न, इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस एवं लू से संबंधित सभी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। ओआरएस, दवाइयां,आपातकालीन बेड, कूलिंग एवं चिकित्सकों को अलर्ट मोड में रखा गया है ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top