Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 23 may 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे.
परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. कभी यह दिन को शुभ बना देता है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ व्याघात योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज सिंह राशि में संचार कर रहा है, जिसका प्रभाव कन्या राशि के लोगों पर सीधा देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य नंद किशोर मुदगल ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत कुछ परेशानियों और मानसिक उलझनों के साथ हो सकती है. कई काम समय पर पूरे नहीं होने से मन में बेचैनी बनी रह सकती है.
आज अटक सकता है महत्वपूर्ण काम
आज कन्या राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिल सकती है. जिस काम को लेकर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें थोड़ी रुकावट आने की संभावना है. किसी जरूरी कार्य में देरी हो सकती है, जिससे मन उदास रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ऑफिस में काम के प्रति लापरवाही या ढिलाई भारी पड़ सकती है. आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं, इसलिए हर जिम्मेदारी को गंभीरता से पूरा करें. आज किसी भी काम को कल पर टालने की गलती ना करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है.
किसी को भी आज धन उधार ना दें
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा. किसी नए काम में बड़ा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. आज किसी को पैसा उधार देने से भी बचें, क्योंकि धन फंसने या वापस मिलने में परेशानी हो सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है. खर्च बढ़ सकता है और आमदनी के मुकाबले आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. इसलिए अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं और सोच-समझकर ही पैसे का उपयोग करें.
घर पर तनावपूर्ण रहेगा माहौल
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर बहस होने की संभावना है. ऐसे में गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा. किसी भी बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहकर बातचीत करने से स्थिति संभल सकती है. वहीं माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है. यदि पहले से कोई बीमारी चल रही है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें और समय पर दवा तथा देखभाल जरूर कराएं. आज मन में अकेलापन और उदासी महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो जाएंगी.
उपाय
आज के दिन कन्या राशि वालों को भगवान शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़े. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंद लोगों को काले तिल या उड़द दाल का दान करें. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होगा और मानसिक तनाव में राहत मिलेगी. हनुमान चालीसा का पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन को शांति मिलेगी.
आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. इसलिए यदि बहुत जरूरी काम ना हो तो पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें. अगर यात्रा करना जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले थोड़ा दही या गुड़ खाकर निकलें, इससे अशुभ प्रभाव कम माना जाता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें