भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सागर में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 55 करोड़ से बनेंगी 12...


Last Updated:

सागर में 55 करोड़ की लागत से जो पक्की डामर की सड़क बनाई जानी है उनमें राहतगढ़ क्षेत्र में आने वाले भैंसा से पथरिया मार्ग है.जिसकी लंबाई 4.60 किलोमीटर है. इसे लागत 5.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा. इस सड़क की वजह से फोर लाइन से करीब पांच गांव की कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह 4 लाइन सागर शहर के लिए जोड़ती है.

बुंदेलखंड की राजधानी कहां जाने वाला सागर सड़कों के मामले में विकास की एक नई इबादत लिख रहा है एक तरफ जहां नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे का काम तेज गति से चल रहा है और सागर को महानगरों से जोड़ा जा रहा है उसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहर और नगरों से जोड़ने की कवायत चल रही है इसके लिए कच्ची और दलदल वाली सड़कों को बनाया जा रहा है तो जो सड़क खराब हो गई है उनका नया सिरे से निर्माण कार्य किया जा रहा है.

सागर में 55 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का निर्माण कार्य किए जाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है. जिनकी लम्बाई 41 km है और इनमें कुछ सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है यह सड़क निर्माण पूरा होने के बाद 60 से अधिक गांव नगर और शहर से जुड़ जाएंगे. जिसका फायदा ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों को मिलेगा अस्पताल तक पहुंच आसान हो जाएगी. किसान सीधे मंडियों तक पहुंच सकेंगे स्कूली बच्चे भी आसानी से स्कूल और कॉलेज तक आएंगे.

55 करोड़ की लागत से बनेगा डामर की सड़क
सागर में 55 करोड़ की लागत से जो पक्की डामर की सड़क बनाई जानी है उनमें राहतगढ़ क्षेत्र में आने वाले भैंसा से पथरिया मार्ग है.जिसकी लंबाई 4.60 किलोमीटर है. इसे लागत 5.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा. इस सड़क की वजह से फोर लाइन से करीब पांच गांव की कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह 4 लाइन सागर शहर के लिए जोड़ती है. राहतगढ़ से ही लगे झिला गाव से लेकर मुरली बसौदा मार्ग तक साढ़े 6 करोड़ की लागत से सड़क तैयार होगी. इसमें स्ट्रीट लाइट्स भी पूरी सड़क में लगाकर उजाला किया जाएगा.इसी तरह सीहोरा क्षेत्र में भी 3 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है.इसकी लागत 3 करोड़ है.यह सड़क का निर्माण घाटसेमरा गांव से किल्लाई तक किया जाएगा जिसमें चार गांव मुख्य सड़क से जुड़ेंगे.

41km लंबी सड़क का निर्माण
खुरई रोड पर आने वाले नरयावली क्षेत्र में भी कांचरी गांव से हवला मैन मार्ग तक 3 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क को ढाई करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा हैं. इसी क्षेत्र में आने वाले हवला चौराहे से लुहारी तक लंबाई सवा 4 किलोमीटर वाली सड़क को 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बनाया जाएगा.बिलहरा, बेरखेड़ी, निटर्री बल्कि सड़क भी पक्की बनाई जाएगी इसकी लागत करीब 8 करोड रुपए निश्चित की गई है यहां पर भी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगे और यहां जो ब्लैक स्पॉट है बाय पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. जिससे दुर्घटनाओं की संभावना न कर बराबर हो जाएगी.केसली क्षेत्र में भी ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का 3 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाना है यह सड़क केवलारी गांव से शुरू होकर सहजपुर बुजुर्ग तक जाएगी इस सड़क की वजह से तीन गांव मुख्य मार्ग से जोड़कर केसली तक पहुंच बनाएंगे. इसी गांव से एक और सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी लंबाई भी ढाई किलोमीटर है. यह सहजपुर बुजुर्ग से सहजपुर खुर्द तक जाएगी इसकी लागत 3 करोड़ 10 लाख रुपया तय की गई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top