भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Petrol in Ranchi has become costlier by Rs 4.77 and diesel by...


रांची20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पेट्रोल-डीजल की कीमतें शनिवार को फिर बढ़ाई गई हैं। रांची में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 96 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। 15 मई के बाद यह तीसरी वृद्धि है। इसके साथ ही 9 दिन में रांची में पेट्रोल 4.77 और डीजल 5.04/ रूपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अब यहां पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 97.66 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 99.51 रूपए और डीजल 92.49 रूपए लीटर पहुंच गया। इससे पहले 15 मई को इनके दाम 3-3 रुपए और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इस बीच सीएनजी के दाम भी दो किस्तों में 3 रूपए प्रति किलो बढ़े हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, रिफाइनिंग लागत और रुपए की कमजोरी के कारण दाम बढ़ाने पड़े हैं। फसल कटाई के मौसम में डीजल की मांग भी बढ़ी है। अब इस बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर पड़ेगा। क्योंकि जरूरत की सभी चीजों के दाम बढ़ेंगे। आम लोगों की जेब ढीली होगी।

बड़े झटके से बचाने के लिए किस्तों में वृद्धि

विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल कीमतों में राहत की संभावना कम है। पश्चिम एशिया तनाव, होर्मुज संकट और महंगे क्रूड के कारण दबाव है। तेल कंपनियां एकमुश्त वृद्धि से बचते हुए चरणबद्ध दाम बढ़ा रही हैं, ताकि अचानक महंगाई का झटका न लगे।

पेट्रोल 102.63 रूपए

डीजल 97.66 रूपए

पेट्रोलियम मंत्रालय: सरकारी तेल कंपनियों को रोज करीब ~750 करोड़ का नुकसान हो रहा है।

ओडिशा में अब सरकारी विभाग सिर्फ ईवी खरीदेंगे

एक जून से सभी सरकारी विभाग सिर्फ ईवी खरीदेंगे। सीएम मोहनचरण मांझी ने निर्देश दिया कि दोपहिया और चारपहिया सभी नए वाहन सिर्फ ईवी होंगे। वर्चुअल मीटिंग्स बढ़ेंगी, सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-बस शुरू होगी।

कांग्रेस ने कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईंधन के दाम बढ़ाने को जनता पर जुल्म और सरकार की ‘किस्तों में लूटमार’ बताया है।

भाजपा ने कहा

पश्चिम एशिया संकट, क्रूड की कीमतें, आयात लागत बढ़ने का असर है। सरकार बोझ कम रखने की कोशिश कर रही है।

पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: इंडियन ऑयल

इंडियन ऑयल ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। कुछ इलाकों में सप्लाई बाधित होने की खबरें ‘स्थानीय और अस्थायी’ हैं। कंपनी के 42 हजार से ज्यादा पंपों में बहुत कम जगहों पर ही सप्लाई प्रभावित हुई है। कंपनी ने बताया, 1 से 22 मई के बीच पेट्रोल की बिक्री 14% और डीजल की बिक्री 18% बढ़ी है। लोगों को घबराकर अतिरिक्त खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

ब्रेंट क्रूड 104.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा: ईरान-इजराइल युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ तब ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर/बैरल था, जो 23 मई को करीब 45% बढ़कर 104.25 डॉलर/बैरल हो गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top