भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

केमिकल फ्री आम की तलाश खत्म! बिना कार्बाइड के यहां मिलेगा प्राकृतिक...


Last Updated:

Palamu Mango Research Center: पलामू के चियांकी अनुसंधान केंद्र में कार्बाइड मुक्त बम्बईया, हिमसागर, लंगड़ा, दशहरी, मल्लिका, आम्रपाली आम मिल रहा है. इस आम की कीमत 60 से 70 रुपये किलो है. बता दें कि यहां जुलाई तक अलग अलग किस्मों के आम आपको मिलेंगे.

ख़बरें फटाफट

पलामू: आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मी के मौसम में इसकी मांग सबसे अधिक रहती है. बाजारों में आम की बहार शुरू हो चुकी है, लेकिन अगर आप स्वाद के साथ सेहतमंद और प्राकृतिक तरीके से पका आम तलाश रहे हैं तो पलामू जिले के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी आपके लिए खास जगह बन गया है. यहां मिलने वाले आम न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं. बल्कि इन्हें कार्बाइड जैसी हानिकारक चीजों से नहीं पकाया जाता, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित माने जा रहे हैं.

चियांकी में मिल रही कई खास वैरायटी

पलामू क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी में इस बार 8 से 10 किस्म के आम उपलब्ध हैं. हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल आम की पैदावार थोड़ी कम हुई है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश शाह ने कहा कि एक वर्ष अच्छा फलन और दूसरे वर्ष कम फलन देखने को मिलता है. यहां सबसे पहले बम्बईया आम तैयार हुआ, जिसकी तुड़ाई चार-पांच दिन पहले से शुरू हो चुकी है. फिलहाल यहां हिमसागर आम लोगों को आकर्षित कर रहा है. आने वाले दिनों में अलफांसो, लंगड़ा, दशहरी, मल्लिका और आम्रपाली जैसी लोकप्रिय किस्में भी उपलब्ध होंगी.

कार्बाइड वाले आम से बचने की सलाह

कृषि वैज्ञानिक अखिलेश कुमार ने बताया कि बाजार में बिकने वाले कई आमों को जल्द पकाने के लिए कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है. उन्होंने कहा कि चियांकी में आम प्राकृतिक तरीके से पकाए जाते हैं. पेड़ से तोड़ने के बाद आम जब पूरी तरह मैच्योर हो जाता है तो उसे पकने में तीन से चार दिन का समय लगता है. धीरे-धीरे प्राकृतिक रूप से पकने के कारण इसका स्वाद भी बेहतर होता है और स्वास्थ्य पर किसी तरह का बुरा असर नहीं पड़ता.

60 से 70 रुपये किलो में मिल रहा आम

चियांकी अनुसंधान केंद्र में आम की कीमत भी लोगों के बजट के अनुसार रखी गई है. यहां अधिकांश आम 60 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहे हैं, जबकि लंगड़ा आम की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तय की गई है. फिलहाल हिमसागर आम बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसके बाद एक सप्ताह के भीतर लंगड़ा बाजार में आ जाएगा. फिर दशहरी की बारी आएगी और सीजन के अंत में मल्लिका व आम्रपाली लोगों को स्वाद का आनंद देंगे.

जुलाई तक मिलेगा स्वाद का आनंद

चियांकी में आम का यह खास सीजन जुलाई महीने के अंत तक चलेगा. अलग-अलग समय पर अलग-अलग किस्म के आम उपलब्ध होने से लोगों को पूरे सीजन भर विविध स्वाद का आनंद मिलेगा. प्राकृतिक रूप से पके और बेहतर गुणवत्ता वाले आमों के कारण चियांकी इन दिनों आम प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top