गुमला|जिला मुख्यालय के भरदा गांव निवासी नंद किशोर साहू ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों द्वारा रात में डराने का आरोप लगाया है। आवेदन के माध्यम से बताया है कि 23 मई शनिवार को करीब 2 बजकर 15 मिनट में बांस का बना दरवाजा को आकर कोई खोलकर अंदर दरवाजे को हथौड़ी से तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इस तरह से कोई व्यक्ति परेशान करने का काम कर रहा है। इससे कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका है। नंद किशोर ने पुलिस से जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।
Source link