Last Updated:
Ranchi Famous Golgappa Stall: रांची के फिरायालाल चौक पर सुधीर का गोलगप्पा स्टॉल अपने खास 6 तरह के फ्लेवर वाले पानी के लिए खासा मशहूर है. पुदीना, हींग, इमली, खट्टा-मीठा जैसी बहुत सी वैरायटी हैं जिनका स्वाद लेने लोग इस कदर टूटते हैं कि कुछ ही समय में पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है.
रांची. फिरायालाल चौक के पास एक ऐसा गोलगप्पे का स्टॉल है, जिसकी पानी पुरी इन दिनों रांची में खूब चर्चा में है. वजह है यहां मिलने वाले 6 अलग-अलग फ्लेवर के पानी, जिनका स्वाद हर एक गोलगप्पे के साथ बदल जाता है. हींग, पुदीना, इमली, खट्टा, मीठा और कई खास मिक्स फ्लेवर के साथ लोग यहां अनोखा टेस्ट एंजॉय करते हैं.
यहां के संचालक सुधीर बताते हैं कि हर फ्लेवर का पानी वे खुद तैयार करते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कोशिश की है कि लोगों को सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि हेल्दी और अलग अनुभव भी मिले. अदरक और पुदीना जैसे फ्लेवर घर के पारंपरिक नुस्खों से तैयार किए जाते हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी दादी-नानी से सीखा है.
दादी-नानी स्टाइल में खास तैयारी
स्टॉल की सबसे अलग पहचान इसकी परंपरागत स्टाइल भी है. यहां पानी को चीनी मिट्टी के मरतबान में रखा जाता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे पुराने समय में अचार रखा जाता था. सुधीर का कहना है कि इससे पानी लंबे समय तक ताजा रहता है और प्राकृतिक रूप से ठंडा भी बना रहता है.
इसके अलावा यहां गोलगप्पे भी खास तरीके से बनाए जाते हैं. मैदा का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि सूजी से बने गोलगप्पे और पापड़ी परोसे जाते हैं. यही वजह है कि लोग स्वाद के साथ-साथ इनकी क्वालिटी की भी तारीफ करते हैं.
कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है स्टॉक
सुधीर बताते हैं कि रोजाना करीब 250 से ज्यादा लोग यहां गोलगप्पे खाने आते हैं और कई बार 4 से 5 घंटे में ही पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है. ऐसे में कई ग्राहकों को वापस भी लौटना पड़ता है. अगर आप भी रांची में कुछ अलग और यूनिक स्ट्रीट फूड ट्राई करना चाहते हैं, तो फिरायालाल चौक के पास पार्किंग एरिया में यह स्टॉल आपके लिए एक खास अनुभव बन सकता है. अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इस खास स्ट्रीट फूड का आनंद लें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें