चुनाव आयोग वोटर्स के साथ था, है और रहेगा… SIR पर सुप्रीम ऑर्डर के बाद सीईसी ज्ञानेश कुमार का बयान
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ था, है और आगे भी रहेगा. सीईसी ने साफ कहा कि मतदान राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम है और 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को मतदाता बनकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव आयोग की ओर से आई यह पहली बड़ी प्रतिक्रिया मानी जा रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि संविधान, जनप्रतिनिधित्व कानून और तय निर्देशों के अनुसार चुनाव आयोग लगातार मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए काम करता रहा है.
