भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा सांसद-विधायक के बीच किसी ने चली ऐसी ‘शकुनी चाल’ कि हो...


Last Updated:

Jharkhand politics: हजारीबाग की सियासत में पिछले दिनों छाई कलह अब सुलह में बदल गई है. सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद के बीच चला तकरार का सिलसिला थम गया है. भाजपा के जिला नेतृत्व की पहल पर दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए विवाद खत्म करने की घोषणा की है.

BJP MP-MLA के बीच किसी ने चली 'शकुनी चाल', दिल्ली की हुई दखल तो अब हो गई सुलहZoom

हजारीबाग सांसद और विधायक के बीच सुलह.

हजारीबाग. सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद के बीच उठा विवाद सुलह में बदल गया है. इस बात की जानकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने साझा की है. सांसद ने कहा कि दोनों के बीच किसी शकुनि ने खेल खेला था और उस व्यक्ति को चिन्हित कर लिया गया है. आने वाले समय में अब उस व्यक्ति से दूरी बनाए रखी जाएगी. इसी लाइन पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी कहा कि किसी बात को लेकर कंफ्यूजन था, जिसे दूर कर लिया गया है.

क्रिकेट स्टेडियम से भाजपा प्रशिक्षण शिविर तक पहुंचा था मामला

बता दें कि सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद के बीच हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से शुरू हुआ विवाद बढ़ते-बढ़ते भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर तक जा पहुंचा था. इसके बाद पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने दोनों से बातचीत कर विवाद समाप्त करने को कहा. फिर तो हर मुद्दे पर बात हुई और अंत में बात बन गई. इस दौरान यह बात भी सामने आई कि बीच के किसी व्यक्ति ने शकुनि मामा की तरह चाल चली थी, जिससे दोनों के बीच दूरी बन गई थी और वही विवाद का कारण बनी थी. सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि विवाद समाप्त हो गया है और उस व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है.

धृतराष्ट्र और हस्तिनापुर वाली बयानबाजी पर भी लगी विराम

विधायक प्रदीप प्रसाद जिन्होंने सांसद मनीष जायसवाल को धृतराष्ट्र की संज्ञा दे डाली थी, और कहा था कि हस्तिनापुर बचा लीजिए. उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कंफ्यूजन हो गया था, लेकिन अब वह दूरी पाट ली गई है. आने वाले समय में दोनों एक साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे. उन्होंने कहा कि जैसे पहले एक साथ काम करते थे वैसे ही काम आगे भी करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की बातों में आने से ही यह स्थिति बन गई थी.

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में भी उठी चिंता, सोशल मीडिया में रही चर्चा

बता दें कि हजारीबाग में 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन के वरीय पदाधिकारियों ने ऐसी स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए जल्द से जल्द विवाद समाप्त करने को कहा था. दूसरी ओर सोशल मीडिया में भी लोगों ने इन दोनों के बीच के विवाद पर जमकर चुस्की ली और टिप्पणी भी की थी. पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब वैसी बात नहीं है. सब मिलकर एक साथ रहेंगे और किसी भी तरह का विवाद नहीं है.

दिल्ली तक पहुंचा था आरोप-प्रत्यारोप, अब पटरी पर रिश्ते

दरअसल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद के बीच के आरोप-प्रत्यारोप की गूंज दिल्ली तक जा पहुंची थी. सांसद मनीष जायसवाल ने प्रदीप प्रसाद को उदंड की उपाधि दे डाली थी तो दूसरी ओर प्रदीप प्रसाद ने उन्हें धृतराष्ट्र कहा था. हजारीबाग क्रिकेट स्टेडियम से उठाया गया विवाद काफी सुर्खियों में रहा. अब दोनों नेताओं ने आगे के लिए साथ चलने और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top