भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

MBA New Trend Courses: मार्केटिंग-फाइनेंस को भूल जाइए! 2026 में इन MBA...


नई दिल्ली (MBA New Trend Courses). एक दौर में बिजनेस की दुनिया में कदम रखने का मतलब सिर्फ एमबीए यानी फाइनेंस, मार्केटिंग या ह्यूमन रिसोर्स में डिग्री लेना होता था. लेकिन साल 2026 में कॉर्पोरेट जगत का पूरा ढांचा ही बदल चुका है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिग डेटा और क्लाइमेट चेंज जैसे फैक्टर्स ने कंपनियों के काम करने का तरीका पूरी तरह पलटकर रख दिया है. अब कंपनियों को ऐसे मैनेजर्स नहीं चाहिए जो सिर्फ पुरानी थ्योरी रटकर आए हों, बल्कि उन्हें ऐसे स्मार्ट प्रोफेशनल्स की तलाश है जो बदलती हुई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल ट्रेंड्स के साथ बिजनेस को आगे ले जा सकें.

यही वजह है कि एमबीए के एजुकेशन पैटर्न में भी बड़ा और दिलचस्प बदलाव आया है. आज के समय में कई ऐसे ‘न्यू एज’ या ‘न्यू ट्रेंड’ एमबीए कोर्सेस मार्केट में आ चुके हैं, जो टेक-सैवी युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं. ये ट्रेंडिंग मैनेजमेंट कोर्सेस आपको न सिर्फ भीड़ से अलग करते हैं, बल्कि उन सेक्टर्स के लिए तैयार करते हैं जहां अगले एक दशक तक अच्छी सैलरी वाली नौकरियों की बंपर बौछार होने वाली है. अगर आप भी इस साल एमबीए करने का मन बना रहे हैं तो पुरानी लीक छोड़िए और जानिए कि इस समय मैनेजमेंट की दुनिया में कौन से नए कोर्सेस धूम मचा रहे हैं.

एमबीए के सबसे लेटेस्ट कोर्सेस

किसी भी स्ट्रीम से बैचलर्स की डिग्री लेने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स एमबीए कोर्स में एडमिशन लेते हैं. लेकिन अच्छी सैलरी वाली नौकरी हासिल करने के लिए सही और ट्रेंडिंग एमबीए कोर्स में एडमिशन लेना जरूरी है.

1. एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स और डेटा साइंस

आज की तारीख में डेटा ही सबसे बड़ा ‘सोना’ है. हर छोटी-बड़ी कंपनी अपने ग्राहकों को समझने के लिए डेटा पर निर्भर है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को लाखों-करोड़ों डेटा पॉइंट्स का एनालिसिस करके बिजनेस के बड़े फैसले लेना सिखाया जाता है. अगर आपकी रुचि नंबर्स, कोडिंग के बेसिक्स और स्ट्रेटेजी में है तो यह कोर्स बेस्ट है. ई-कॉमर्स से लेकर बैंकिंग सेक्टर तक, सभी इस समय इन प्रोफेशनल्स को हाथों-हाथ ले रहे हैं.

2. एमबीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग

चैटजीपीटी और एआई टूल्स के आने के बाद अब हर बिजनेस को ‘एआई-ड्रिवेन’ बनाया जा रहा है. इस कोर्स का मकसद स्टूडेंट्स को कोडिंग सिखाना नहीं, बल्कि यह सिखाना है कि बिजनेस ऑपरेशंस, कस्टमर सर्विस और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जाए. यह कोर्स टेक और मैनेजमेंट का बेहतरीन और बेहद हाई-पेइंग फ्यूजन है.

3. एमबीए इन सस्टेनेबिलिटी एंड ग्रीन बिजनेस

दुनियाभर की कंपनियां अब पर्यावरण को लेकर गंभीर हो रही हैं. कार्बन फुटप्रिंट कम करना, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना और सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल तैयार करना आज हर बड़ी कंपनी के लिए अनिवार्य हो चुका है. ऐसे में ‘ग्रीन मैनेजर्स’ की मांग तेजी से बढ़ी है. यह कोर्स सिखाता है कि कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना मुनाफे वाला बिजनेस चलाया जा सकता है.

4. एमबीए इन डिजिटल हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट

कोरोना महामारी के बाद से हेल्थकेयर सेक्टर का पूरा चेहरा बदल गया है. टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स और रोबोटिक सर्जरी जैसी चीजें अब आम हो रही हैं. इस एमबीए कोर्स के जरिए छात्र सीखते हैं कि मॉडर्न हॉस्पिटल, फार्मा कंपनियों और हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स को कुशलता से कैसे मैनेज किया जाए. नॉन-मेडिकल बैकग्राउंड वालों के लिए भी इस सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका है.

5. एमबीए इन डिजिटल मार्केटिंग एंड ई-कॉमर्स

पारंपरिक विज्ञापन का दौर अब ढलान पर है. इन दिनों सारा खेल इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब, एसईओ और ऑनलाइन सेलिंग का है. यह एमबीए कोर्स सिखाता है कि इंटरनेट की दुनिया में किसी ब्रैंड को कैसे खड़ा किया जाता है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए सेल्स को कैसे करोड़ों में पहुंचाया जाता है. अगर आप क्रिएटिव हैं और सोशल मीडिया की नब्ज समझते हैं तो यह मैनेजमेंट कोर्स आपके लिए परफेक्ट है.

सही एमबीए कोर्स कैसे चुनें?

एमबीए का कोई भी न्यू ट्रेंड कोर्स चुनने से पहले केवल उसकी ‘हाइप’ या सैलरी पैकेज न देखें, बल्कि अपनी व्यक्तिगत रुचि और बैकग्राउंड का भी आकलन करें. अगर आपका झुकाव तकनीक की तरफ है तो एआई या एनालिटिक्स चुनें. वहीं, अगर आप समाज और पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहते हैं तो सस्टेनेबिलिटी बेहतरीन विकल्प हो सकता है. भविष्य इन्हीं नए कोर्सेस का है, इसलिए समझदारी से फैसला लें और अपने करियर को नई उड़ान दें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top