Last Updated:
धनबाद से खुलने वाली एक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव हुआ है. उत्तर प्रदेश के आठ स्टेशनों पर इस ट्रेन का टाइम टेबल बदला गया है. बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए यह जरूरी खबर है. परेशान होने से अच्छा है कि आप सफर पर निकलने से पहले नया शेड्यूल जरूर चेक कर लें.
भारतीय रेल की फाइल फोटो
धनबाद: यदि आप बिहार या उत्तर प्रदेश जाने के लिए धनबाद से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे ने धनबाद से खुलने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव किया है. धनबाद से पंजाब के फिरोजपुर कैंट के बीच चलने वाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस (13307) का टाइम टेबल उत्तर प्रदेश के आठ प्रमुख स्टेशनों पर बदल दिया गया है.
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह नया टाइम टेबल तत्काल प्रभाव से लागू भी हो चुका है. ऐसे में बिहार और यूपी की तरफ सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले नया शेड्यूल जरूर चेक कर लेना चाहिए.
यूपी के इन 8 स्टेशनों पर बदला समय
गंगा-सतलज एक्सप्रेस अब उत्तर प्रदेश के मालीपुर, अकबरपुर, गोसाईगंज, बिलहर घाट, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सोहावल और रुदौली स्टेशनों पर पहले के मुकाबले बदले हुए समय पर पहुंचेगी। नया समय शेड्यूल इस प्रकार है:
- मालीपुर: अब सुबह 8:08 के बदले 8:22 बजे आएगी और 8:23 बजे खुलेगी.
- अकबरपुर: अब सुबह 8:29 के बदले 8:42 बजे पहुंचेगी और 8:44 बजे प्रस्थान करेगी.
- गोसाईंगज: अब सुबह 8:53 के स्थान पर 9:06 बजे आकर 9:08 बजे रवाना होगी.
- बिलहर घाट: अब सुबह 9:08 के बदले 9:21 बजे पहुंचेगी और 9:23 बजे आगे बढ़ेगी.
- अयोध्या धाम: अब सुबह 9:28 के बदले 9:39 बजे आएगी और 9:41 बजे खुलेगी.
- अयोध्या कैंट: अब सुबह 9:50 के बदले 10:00 बजे पहुंचेगी और 10:05 बजे प्रस्थान करेगी.
- सोहावल: अब सुबह 10:12 के बदले 10:22 बजे आएगी और 10:23 बजे खुलेगी.
- रुदौली: अब सुबह 10:39 के स्थान पर 10:41 बजे पहुंचेगी और 10:43 बजे रवाना होगी.
अन्य स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय सारिणी में यह आंशिक संशोधन केवल इन्हीं आठ स्टेशनों के लिए किया गया है. धनबाद से लेकर फिरोजपुर कैंट के बीच पड़ने वाले अन्य सभी स्टेशनों पर ट्रेन अपने पुराने और निर्धारित समय पर ही चलेगी. यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.