भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

With the help of CCTV footage, the police reached the children.



जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित पटेल नगर, पानी टंकी के पास से लापता हुए रोशनी और युवांश बुधवार को सकुशल बरामद कर लिए गए। दोपहर 2:03 बजे बच्चों की मां रूपाली के फोन पर उनके पति चिरंजीवी का कॉल आया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे यहां से 12 कि

.

हटिया डीएसपी (DSP) नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान बिरसा चौक के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में दोनों बच्चों के फुटेज मिले। इसी क्लू (सुराग) के आधार पर पुलिस चांद गांव स्थित चर्च पहुंची और बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

10 वर्षीय रोशनी ने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी मां ने डांटते हुए कहा— “घर आओ, तब बताती हूं।” डांट और पिटाई के डर से वह अपने छोटे भाई युवांश को साथ लेकर वहीं से निकल गई। दोनों पैदल बिरसा चौक होते हुए खूंटी रोड पहुंचे और करीब चार घंटे लगातार चलकर चांद गांव के चर्च पहुंच गए। चिरंजीवी ने बताया कि रूपाली बीते दिसंबर महीने से बच्चों को हर रविवार चंगाई सभा में चर्च ले जाती थीं, इस वजह से रोशनी को चर्च का रास्ता याद था।

3 दिन से लापता अश्विन दिल्ली में मिला; गेम में पैसे हारने से तनाव में था

इधर, सदर थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी पुरम के रहने वाले 15 वर्षीय अश्विन आनंद को भी ढूंढने में पुलिस सफल रही है। तीन दिन से लापता अश्विन को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया है। ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद तनाव में आकर वह घर छोड़कर चला गया था।

तकनीकी जांच (सर्विलांस) की मदद से पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली पहुंची थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर ऑनलाइन गेम ‘स्टेक’ (STAKE) खेलने का आदी हो चुका था। गेम के दौरान वह काफी पैसे हार चुका था, जिससे वह मानसिक तनाव में था और इसी वजह से बिना बताए घर से निकल गया था।

अदिति की मां को अब भी इंतजार…

अदिति पांडेय की मां अंकिता पांडेय का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 9 मई से उनकी डेढ़ साल की बेटी लापता है, लेकिन पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। किसी भी सीसीटीवी फुटेज में भी अदिति नहीं दिखी है। दुर्भाग्य यह है कि पुलिस को 15 दिन पहले जो कंकाल मिला था, उसकी डीएनए (DNA) रिपोर्ट भी अब तक नहीं आ पाई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top