भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मृत्युंजय शर्मा बने कांग्रेस के सिंदरी विधानसभा प्रभारी




बोकारो | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थाई सदस्य सह झारखंड प्रभारी के राजू के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश सचिव मृत्युंजय शर्मा को सिंदरी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन करेंगे। मृत्युंजय शर्मा को सिंदरी विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुशी जताई। नेताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। नियुक्ति पर बृजेंद्र प्रसाद सिंह, मदन मोहन महतो, विजय कुमार सिंह, पंकज राय, योगेंद्र सिंह योगी, जुबिल अहमद, गोपाल कृष्ण चौधरी, कौशल किशोर, मोहम्मद अली अंसारी, ओमप्रकाश मंडल, गौतम कुमार शर्मा, हीरालाल शर्मा, संजीव महतो और मनोज तुरी समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top