Last Updated:
पलामू के मेदिनीनगर में फैशन का नया ट्रेंड दिख रहा है. यहां छ मुहान चौक के पास बॉम्बे मार्केट लगा है. इस बाजार में कपड़ों का लेटेस्ट कलेक्शन आया है. महिलाओं के बीच धोती प्लाजो और लेजर साड़ी का भारी क्रेज है. ग्राहकों को किफायती कीमत पर बेहतरीन स्टाइल मिल रहा है.
पलामूः बदलते दौर के साथ फैशन का रंग-रूप भी तेजी से बदल रहा है. अब लोग सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि ट्रेंड और स्टाइल को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं. पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में इन दिनों महिलाओं और बच्चों के फैशन को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. जहां पलामू में लगा खास मार्केट में कपड़ों का नया कलेक्शन देखने को मिल रहा है.
दरअसल, पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर के छ मुहान चौक के समीप लगा बॉम्बे मार्केट इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां आधुनिक डिजाइन और नए ट्रेंड के कपड़ों की भरमार है. खासकर महिलाओं के बीच धोती प्लाजो सेट और लेजर साड़ी की डिमांड काफी बढ़ गई है. इसके साथ बच्चों और बड़ों के लिए भी खास कलेक्शन देखने को मिल रहा है.
मार्केट में आया नया केलक्शन
मार्केट में महिलाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों में प्लाजो सेट, कुर्ती सेट, वन पीस, लॉन्ग फ्रॉक और जींस प्लाजो उपलब्ध हैं. इनमें सबसे ज्यादा आकर्षण धोती स्टाइल प्लाजो सेट को लेकर देखा जा रहा है. युवा लड़कियों से लेकर महिलाएं तक इस नए फैशन को पसंद कर रही हैं. वहीं साड़ियों में चीनी साड़ी और लेजर साड़ी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इन साड़ियों की कीमत 1500 से 2000 रुपये तक बताई जा रही है, लेकिन डिजाइन और स्टाइल के कारण महिलाएं इन्हें खूब पसंद कर रही हैं.
बॉम्बे मार्केट में सिर्फ महिलाओं के ही नहीं, बल्कि पुरुषों और बच्चों के लिए भी फैशनेबल कपड़ों का बड़ा कलेक्शन मौजूद है. पुरुषों के लिए शेरवानी, फैंसी कुर्ता, वेस्टर्न ड्रेस, जींस-शर्ट और हाफ पैंट उपलब्ध हैं. वहीं बच्चों के लिए 100 रुपये से कपड़ों की शुरुआत हो रही है, जिसमें टी-शर्ट, जींस, थ्री पीस, डेनिम शर्ट समेत कई आकर्षक आइटम शामिल हैं. बच्चों के बीच इन दिनों विंडो सेट का ट्रेंड भी काफी देखने को मिल रहा है.
मार्केट संचालक गोपाल खन्ना ने लोकल18 को बताया कि वे बिहार से आकर पलामू में यह बॉम्बे मार्केट लगाए हैं, जहां दिल्ली से सीधे नए और ट्रेंडिंग कपड़े मंगवाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर हर आयु वर्ग के लिए कलेक्शन तैयार किया गया है. यही वजह है कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं. फैशन और किफायती कीमत का यह संगम लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.