भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Famous Personality – मिथुन चक्रवर्ती ने दिया ” रांची की राजकुमारी” का...


Last Updated:

Ranchi Alisha Singh Success Story : रांची की अलीशा सिंह 5 साल की उम्र से ही डांसर हैं. वह चार बार बूगी वूगी विजेता बन चुकी हैं. उनके डांस की वजह से मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें रांची की राजकुमारी का दर्जा दे चुके हैं. आज वह एक सफल कोरियोग्राफर है. वह कैटरीना कैफ को भी “कमली” सॉन्ग में डांस सिखा चुकी हैं. बता दें कि आज अलीशा रांची में खुद का डांस एकेडमी चलाती हैं.

 झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली अलीशा सिंह 5 साल की उम्र से ही काफी अच्छा डांस कर रही है. चार बार बूगी वूगी का खिताब अपने नाम किया है. जहां मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें “रांची की राजकुमारी” का टाइटल दिया था. आज यह सक्सेसफुल कोरियोग्राफर हैं. फराह खान और बड़े कोरियोग्राफर को असिस्ट करती हैं. रांची में इनका खुद का स्टूडियो और डांस के क्षेत्र में यह एक बहुत ही बड़ा नाम है. रांची में अलीशा डांस एकेडमी है. जहां पर आज बच्चे 5 साल की उम्र से ही डांस सीखने जाते हैं और यह रांची के बेहतरीन और सबसे लोकप्रिय डांस एकेडमी में से एक है.

अलीशा ने बताया कि बचपन में जब वह डांस करने जाती थी तो लोग मजाक उड़ाते थे. कहते थे यह देखो यह बॉलीवुड में जाएंगी. मां को भी ताना मारते थे कि बेटी को सिर्फ डांस कराती हैं पढ़ाई की उम्र में. कई सारी चीज वह समाज के झेल चुकी हैं, लेकिन वह पूरी ईमानदारी के साथ, मेहनत और लगन के भरोसे यहां तक पहुंची हैं. क्योंकि, जब आप अंदर से ईमानदार रहते हैं तो आपको दुनिया की फिक्र नहीं होती है.

इसके अलावा बजरंगी भाईजान व कई सारे फिल्मों में वह बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम कर चुकी हैं. आज रांची में ही अपना डांस एकेडमी चलाती हैं. क्योंकि, जिस तरह उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा है. छोटे शहर में बढ़िया प्लेटफार्म के लिए, ऐसे में वह चाहती हैं कि उनके शहर के बच्चे वह स्ट्रगल ना करें. इसीलिए वह खुद लोगों को डांस सिखाती हैं. आज उनके सिखाये बच्चे बड़े प्लेटफार्म में जाकर अपना हुनर दिखा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अलीशा ने बताया कि उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला पोशकर यहां तक पहुंचाया है. सबसे पहला ब्रेक मुझे बूगी वूगी से मिला. इसके बाद वह झलक दिखलाजा और डांस इंडिया डांस जैसे बड़े रियलिटी शो में टॉप पोजीशन तक पहुंची. इसके बाद बॉलीवुड में सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला, जब धूम 3 में कैटरीना कैफ को डांस सिखाने का मौका मिला. फिल्म के “कमली” सॉन्ग में हमने उनको असिस्ट किया है.

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली अलीशा सिंह 5 साल की उम्र से ही काफी अच्छा डांस कर रही है. चार बार बूगी वूगी का खिताब अपने नाम किया है. जहां पर मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें “रांची की राजकुमारी” का टाइटल दिया था. इसके अलावा वह धूम 3 में कैटरीना कैफ को डांस सीखा चुकी है, बजरंगी भाईजान फिल्म से लेकर कई सारी फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम कर चुकी हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top