भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने एक साल पहले हुए...




मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए पुराने विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल में हुई, जहां दो दिन पहले मुजाहिद अंसारी का शव मिला था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम अंसारी उर्फ सोनू (23) और अमित कुमार (23) के रूप में हुई है। दोनों सेमरा गांव के रहने वाले हैं और मृतक मुजाहिद अंसारी के दोस्त थे। एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि मुजाहिद और तस्लीम छत्तीसगढ़ के रायपुर में कूलर बनाने का काम करते थे और साथ रहते थे। एक साल पहले मुजाहिद और तस्लीम के बीच मारपीट हुई थी करीब एक साल पहले मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर मुजाहिद और तस्लीम के बीच मारपीट हुई थी। उस समय मुजाहिद ने तस्लीम पर कैंची से हमला कर दिया था। तभी से तस्लीम मुजाहिद से बदला लेने की फिराक में था। कुछ दिन पहले ही दोनों गांव लौटे थे। इसी दौरान तस्लीम ने अपने साथी अमित कुमार के साथ मिलकर मुजाहिद की हत्या की साजिश रची। अमित की पहचान मुजाहिद से भी थी। अमित मुजाहिद को शराब पीने के बहाने सेमरा के जंगल में ले गया, जहां पहले से मौजूद तस्लीम ने पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव जंगल में छोड़ दियाा। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े और अभियुक्त की कलाई घड़ी बरामद की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top