भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समर कैंप… 100 बच्चों ने सीखे राजयोग और अनुशासन के गुण




रांची | चौधरी बगान हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में चार दिवसीय आध्यात्मिक समर कैंप का समापन हुआ। इसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उद्देश्य बच्चों में जीवन मूल्यों का विकास और सहज राजयोग के माध्यम से सकारात्मक सोच को मजबूत करना रहा। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि भौतिक सुविधाएं बढ़ने के बावजूद आत्मिक सुख, शांति, दया और करुणा जैसे मूल्य कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों को समझाया कि क्रोध नकारात्मक वातावरण बनाता है, मन को कमजोर करता है और पढ़ाई पर असर डालता है। झगड़ा, शिक्षक से गलत बोलना, झूठ और किसी को दुख देना स्वयं के लिए नुकसानदेह है। कैंप में एकाग्रता बढ़ाने, आज्ञा पालन, खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए अनुशासन और आत्मविश्वास पर काम किया गया। अभिभावकों ने बच्चों में दिखे उत्साह की सराहना की। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top