Last Updated:
Khan Sir Coaching Centre Closed: खान सर बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में लोकप्रिय हैं. उनके पढ़ाने का तरीका इतना सिंपल होता है कि संबंधित विषय से अंजान छात्र भी उसे आसानी से समझ जाते हैं. कोचिंग सेंटर के साथ ही खान सर यूट्यूब के जरिये भी देशभर के हजारों-लाखों छात्रों को पढ़ाते हैं.
खान सर ने फायरिंग की घटना के बाद कोचिंग सेंटर को फिलहाल बंद कर दिया है. (फाइल फोटो)
Khan Sir Coaching Centre Closed: खान सर ने हमले की घटना के बाद अपने कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया है. मंगलवार 2 जून 2026 की देर शाम को बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. तीन से चार राउंड तक गोली चलने की बात कही जा रही है. खान सर का दावा है कि कोचिंग सेंटर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी गई. गार्ड को इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के एसएसपी, एसपी समेत पुलिस प्रशासन का पूरा अमला दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.
सड़कों पर उतरे छात्र
खान सर के कोचिंग संस्थान पर मंगलवार देर शाम हुई कथित तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कोचिंग पढ़ने पहुंचे छात्रों ने संस्थान के बाहर नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई. छात्रों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक पर हुआ हमला बेहद गंभीर है और प्रशासन को तत्काल उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए. सुबह से ही खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में हजारों छात्र एकत्र हो गए, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई.
#WATCH | Patna, Bihar: SSP Kartikeya K Sharma says, “This is a case involving physical assault. It has been reported that the guard sustained injuries; therefore, further action is being taken by recording his statement as well as the statements of the local people. The injured… https://t.co/5fSeoroGWH pic.twitter.com/Qa5gxX1Nrx