भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी:पेट्रोल महंगा, इंसेंटिव और...




बढ़ती पेट्रोल और ईंधन कीमतों के बीच इंसेंटिव में बढ़ोतरी नहीं होने से नाराज ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय ने बुधवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में डिलीवरी कर्मियों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल और ईंधन की कीमतों के कारण उनके काम का खर्च काफी बढ़ गया है। इसके बावजूद कंपनी की ओर से मिलने वाले इंसेंटिव और प्रति ऑर्डर भुगतान में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे उनकी आय प्रभावित हो रही है और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिलीवरी कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्ट कारण के उनकी आईडी ब्लॉक कर दी जाती है। इससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कंपनी से आईडी ब्लॉक करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कर्मचारियों को पहले सूचना देने की मांग की है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के युवा नेता भी डिलीवरी कर्मियों के समर्थन में शामिल हुए। उन्होंने डिलीवरी कर्मियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कंपनी से उनकी समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर धनबाद के उपायुक्त को एक लिखित आवेदन सौंपेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top